पिछले कई महीनों के कंसोलीडेशन के बाद निफ्टी ने अगस्त में अच्छी तेजी दिखाई है। अगस्त सिरीज की आखिरी हफ्ते में इसने 16,712 रुपए का रिकॉर्ड हाई छुआ। अगस्त सीरीज में निफ्टी में 5.44 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इस तेजी में IT, FMCG, banking & financial services और energy का खास योगदान रहा।
