निफ्टी हल्का कंसोलिडेशन दिखाते हुए जा सकता है 24500 के पार- YES SECURITIES

आज के लिए बाजार पर राय देते हुए YES SECURITIES के अमित त्रिवेदी ने कहा कि इंडेक्स में दो दिनों में हमनें तकरीबन 1000 प्वाइंट्स की रैली देखी। 11 परसेंट के करेक्शन के बाद निफ्टी की यह रिकवरी बड़ी साइजेबल है। इंडेक्स इसे पचाने की कोशिश करेगा। इसमें हल्का सा कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। इसमें ट्रेडिंग रेंज हल्का ऊपर की तरफ शिफ्ट हुई है

अपडेटेड Nov 26, 2024 पर 2:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ABB पर YES SECURITIES के अमित त्रिवेदी ने खरीदारी की राय दी। उन्होंने इसका टारगेट 8000 रुपये तय किया है

Midcap Mantra: कल की तेजी के बाद आज बाजार में ऊपरी स्तर से दबाव देखने को मिला। फिलहाल निफ्टी और सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये। सेक्टर अनुसार नजर डालें तो आईटी सेक्टर में RAMCO SYSTEMS, SONATA SOFT BIRLASOFT और PERSISTENT SYSTEMS के शेयरों में तेजी देखने को मिली। रियल्टी सेक्टर के MACROTECH DEVELOPERS, SOBHA और DLF के शेयर में मजबूती नजर आई। जबकि एफएमसीजी सेक्टर से COLGATE, VARUN BEVEVERAGES, UNITED SPIRITS और JUBILANT FOOD के शेयर में रौनक देखने को मिली। वहीं ऑटो सेक्टर में TVS MOTOR, TATA MOTORS और ASHOK LEYLAND के शेयर में गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही फार्मा में IPCA LABS, LUPIN, AUROBINDO PHARMA और DIVIS LAB के शेयरों में कमजोरी नजर आई। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज YES SECURITIES के अमित त्रिवेदी बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताने के साथ आज बाजार पर अपनी राय दी।

YES SECURITIES के अमित त्रिवेदी की निफ्टी पर राय

YES SECURITIES के अमित त्रिवेदी ने कहा कि 11 परसेंट के करेक्शन के बाद निफ्टी में जो रिकवरी आई है वह बड़ी साइजेबल है। दो दिनों में हमने तकरीबन 1000 प्वाइंट्स की रैली देखी। अब इस दो दिनों की रैली को इंडेक्स पचाने की कोशिश करेगा। इसकी वजह से हल्का सा कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। इसमें ट्रेडिंग रेंज हल्का ऊपर की तरफ शिफ्ट हुई है। इसमें 23900 पर सपोर्ट दिख रहा है। मुझे लगता है इसमें हल्के कंसोलिडेशन के बाद निफ्टी 24500 के ऊपर भी जाता हुआ नजर आ सकता है।


JM Financial के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, SBI Life का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

YES SECURITIES के अमित त्रिवेदी के पसंदीदा शेयर

ABB : खरीदें - 7347 रुपये, टारगेट - 7800-8000 रुपये, स्टॉपलॉस - 7100 रुपये

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।