Get App

स्मॉलकैप-मिडकैप शेयरों में आएगी तेज गिरावट, निफ्टी जाएगा 29,000 के पार: Bofa का बड़ा अनुमान

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) सिक्योरिटीज ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर बड़ा अनुमान जताया है। ब्रोकरेज का मानना है कि नए साल 2026 में निफ्टी-50 इंडेक्स 29,000 के स्तर को पार कर सकता है। यह इसमें मौजूदा स्तरों से करीब 11.5 प्रतिशत तक बढ़त का अनुमान है। हालांकि, BofA ने यह चेतावनी भी दी है कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेज करेक्शन देखने को मिल सकता है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 13, 2025 पर 6:53 PM
स्मॉलकैप-मिडकैप शेयरों में आएगी तेज गिरावट, निफ्टी जाएगा 29,000 के पार: Bofa का बड़ा अनुमान
BofA का कहना है कि 2025 की तरह नए साल में भी लार्जकैप शेयर बेहतर रिटर्न दे सकते हैं

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) सिक्योरिटीज ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर बड़ा अनुमान जताया है। ब्रोकरेज का मानना है कि नए साल 2026 में निफ्टी-50 इंडेक्स 29,000 के स्तर को पार कर सकता है। यह इसमें मौजूदा स्तरों से करीब 11.5 प्रतिशत तक बढ़त का अनुमान है। हालांकि, इस तेजी के साथ ही BofA ने चेतावनी भी दी है कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेज करेक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर लार्जकैप शेयरों का प्रदर्शन इस साल भी बेहतर रह सकता है।

BofA का कहना है कि 2025 की तरह ही आने वाले साल में भी लार्जकैप शेयर मिडकैप और स्मॉलकैप से बेहतर रिटर्न दे सकते हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार में वैल्यूएशन के और ज्यादा फैलाव की गुंजाइश सीमित है और आगे की तेजी का आधार मुख्य रूप से कंपनियों की कमाई यानी अर्निंग ग्रोथ ही होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि निफ्टी फिलहाल अपने एक साल के फॉरवर्ड अर्निंग्स के आधार पर करीब 21 गुना यानी +1 स्टैंडर्ड डिविएशन के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। पिछले दो दशकों के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर BofA का मानना है कि निफ्टी ऊंचे वैल्यूएशन को तभी लंबे समय तक बनाए रख पाता है, जब अर्निंग्स में मजबूत ग्रोथ या अपग्रेड देखने को मिलता है, जिसकी संभावना अगले साल सीमित नजर आ रही है।

मौजूदा अर्निंग साइकिल को देखते हुए निफ्टी के लिए 19.6 गुना के आसपास का लॉन्ग-टर्म एवरेज वैल्यूएशन ज्यादा उपयुक्त माना गया है, हालांकि मजबूत घरेलू निवेश प्रवाह के चलते मौजूदा ऊंचे स्तर कुछ समय तक टिक सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें