स्टॉक मार्केट्स के निवेशकों के लिए साल 2024 शानदार है। पिछले तीन साल में इस साल निफ्टी का रिटर्न सबसे ज्यादा रह सकता है। 2024 के पहले 9 महीनों में निफ्टी50 ने 21 फीसदी रिटर्न दिया है। 2023 में भी निफ्टी का प्रदर्शन अच्छा था। इसने 20 फीसदी रिटर्न दिया था। 2022 में निफ्टी का रिटर्न सिर्फ 4.3 फीसदी था। 2015 के बाद से निफ्टी का रिटर्न किसी साल निगेटिव नहीं रहा है। लेकिन, खास बात यह है कि इस बार भी निफ्टी की तेजी में दिग्गज स्टॉक्स की हिस्सेदारी कम रही है।
