Get App

Nifty में 18900-19000 पर लग सकता है ब्रेक, लेकिन शॉर्ट टर्म में इन 3 स्टॉक्स में हो सकती है 18% तक कमाई

Nifty में यह तेजी 18,900-19,000 जोन के करीब पहुंचने के बाद ही रुकेगी, क्योंकि बड़े डिग्री चार्ट पर यह राइजिंग ट्रेंडलाइन का प्लेसमेंट है। अभी RSI गिरते ट्रेंडलाइन के रेसिस्टेंस के करीब बना हुआ है। वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX) एक बार फिर 11-10 के रिवर्सल जोन के करीब है। हमने देखा है कि वीआईएक्स के 11 के लेवल से नीचे जाने पर मार्केट में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव (Volatility) दिखता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 05, 2023 पर 11:02 AM
Nifty में 18900-19000 पर लग सकता है ब्रेक, लेकिन शॉर्ट टर्म में इन 3 स्टॉक्स में हो सकती है 18% तक कमाई
निफ्टी के लिए 43,700 पर बढ़ता ट्रेंडलाइन सपोर्ट है। आगे अगर यह 43,700 के नीचे बंद होता है तो बुल्स के लिए मुश्किल पैदा हो सकती है। इससे मार्केट में प्रॉफिट-बुकिंग दिख सकती है।

'Sell in May and Go Away' की सलाह देने वाले गलत साबित हुए हैं। घरेलू बाजार में मई के पूरे महीने पॉजिटिव मोमेंटम देखने को मिला। इस दौरान Nifty ने 18,600 को रिटेस्ट किया। मई के अंत में यह 2.5 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ बंद हुआ। ग्लोबल मार्केट से किसी निगेटिव ट्रिगर के नहीं होने से सेंटिमेंट को सपोर्ट मिला। घरेलू मार्केट से कुछ अच्छी खबरें आईं। मई में हमें 18,200-18,500 के जोन में प्रॉफिट-बुकिंग की उम्मीद थी। लेकिन, बुल्स ने आराम के साथ इस लेवल को मैनेज कर लिया। 16,800 से 18,887 के सफर में निफ्टी अभी 88.6 फीसदी के रिट्रेसमेंट के करीब है। हालांकि, आगे 18,662 का हालिया हाई लेवल बुल्स के लिए अगला ट्रिगर होगा। अगर निफ्टी इस लेवल को पार कर जाता है तो यह नया ऑल-टाइम हाई बना सकता है।

अगर सबकुछ ठीक रहता है तो यह तेजी 18,900-19,000 जोन के करीब पहुंचने के बाद ही रुकेगी, क्योंकि बड़े डिग्री चार्ट पर यह राइजिंग ट्रेंडलाइन का प्लेसमेंट है। अभी RSI गिरते ट्रेंडलाइन के रेसिस्टेंस के करीब बना हुआ है। वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX) एक बार फिर 11-10 के रिवर्सल जोन के करीब है। हमने देखा है कि वीआईएक्स के 11 के लेवल से नीचे जाने पर मार्केट में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव (Volatility) दिखता है। यहां से प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर देना ट्रे़डर्स के लिए अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें : Apollo Hospitals और हुडको पर लगाएं दांव, शॉर्ट टर्म में हो सकती है अच्छी कमाई 

गिरावट की स्थिति में 18,450 पर अहम सपोर्ट दिखता है, क्योंकि यह सपोर्ट बढ़ती ट्रेंडलाइन से बना है। 18,450 पर क्लोजिंग होने पर हम मार्केट में करेक्शन देख सकते हैं। इस बीच, निफ्टी बैंक का प्रदर्शन मई में निफ्टी के मुकाबले बेहतर रहा है। इसने 44,500 पर नया लाइफ टाइम हाई बनाया है। डेली चार्ट पर हमने इस प्राइस एक्शन के साथ RSI का निगेटिव डायवर्जेंस देखा है। अब हम RSI में लोअर बॉटम देख रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें