सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
हमारी बात हुई थी कि 21 जनवरी का निचला स्तर एक बार टेस्ट होगा। कल वो लो टेस्ट हुआ और वहां से हमने शानदार रैली देखी। अब नई मंदी के लिए 24,920 का टूटना जरूरी है। अब भी रैली में भरोसा नहीं है, लेकिन क्योंकि बजट पास है, अब शॉर्ट ट्रेड शायद प्ले आउट हो चुकी हो। और संभव है एक बार के लिए हम 10 या 20 DEMA तक चले जाएं। बाजार इतना ओवरसोल्ड है कि शॉर्ट करने वालों को भी कुछ रैली चाहिए।निफ्टी का 10 DEMA 25,400 पर और 20 DEMA 25,600 पर है। तो संभव है कि एक बार निफ्टी 25,400-25,600 तक की रैली दे दे। और इस बार की रैली में से अपनी फंसी हुई पोजीशन्स से निकलें। 25,400-25,600 बेस्ट जोन होगा वापस शॉर्ट ट्रेड ढूंढने का है। लेकिन अगर 25,600 के ऊपर बंद हुए तो ट्रेंड बदल जाएगा।
बाजार: आज के बड़े संकेत
आज निफ्टी और बैंक निफ्टी की नई सीरीज की शुरुआत होगी। आज NSE और BSE की एक्सपायरी के बीच का सैंडविच सेशन है। आज रात को US फेड का ब्याज दरों पर फैसला आएगा।
जनवरी सीरीज: इतिहास की कमजोर सीरीज
जनवरी F&O सीरीज बाजार के लिए सबसे कमजोर सीरीज में से एक रही। इस दौरान 15 से ज्यादा शेयरों में 15% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। Syngene, Godrej Properties, Kalyan Jewellers, Adani Green, ITC, NBCC, Swiggy, CG Power, HPCL और Dixon जैसे कई बड़े नामों में तेज़ बिकवाली देखने को मिली।
बाजार: अब क्या है बड़ी पिक्चर?
भारत का मैक्रो एक चक्रव्यूह में फंस रहा है। दुनिया में डॉलर गिर रहा है, लेकिन रुपया कमजोर है। बहुत लोगों का ये मानना है कि रुपये की गिरावट सोची-समझी है। ट्रेड डील नहीं होने से एक्सपोर्टर्स को नुकसान से बचाने के लिए रुपये में गिरावट है। मगर तकलीफ ये है कि दुनिया में डॉलर की कमजोरी से कमोडिटी सुपर साइकिल में है और अब इसका असर सीधे क्रूड पर देखने को मिल रहा है। अब क्रूड $68 के करीब और इसमें आप जोड़िए रुपये की कमजोरी। एक्सपोर्टर्स को फायदा ठीक है लेकिन अब इंपोर्ट बिल भी बढ़ेगा। ऐसे में कल एशियन पेंट्स जैसे नतीजों से सेंटिमेंट बिगड़ेगा।
अगर बजट में कुछ बड़ा नहीं आया तो बाजार जोर से गिरेगा। बाजार में ऐसा कोई ट्रिगर नहीं है जो बड़ी रैली हो। हां अगर ट्रिगर मिल गया तो रैली बड़ी हो सकती है क्योंकि मार्केट काफी शॉर्ट है। ऐसे में फिलहाल आप सिर्फ वहां रहिए जहां मोमेंटम है। कल भी हमने सिर्फ मेटल और PSU बैंकों की बात की थी और कल भी दोनों टॉप 2 सेक्टोरल गेनर्स रहे। इस समय निफ्टी में एक बड़ी शॉर्ट ट्रेड निकल चुकी है। आज सीरीज के पहले दिन का हाई और लो अहम होगा। रविवार को बजट और सोमवार को उस पर सही रिएक्शन दिखेगा। सोमवार क्लोजिंग तक बाजार का फ्रेश टेक्सचर साफ हो जाएगा।
निफ्टी पर रणनीति
इस बार की वीकली सीरीज में संभलकर ट्रेड करें। इस बार वीकली एक्सपायरी 6 दिन की है, 5 दिन की नहीं और रविवार को साल का सबसे बड़ा इवेंट यानी बजट है और इस वजह से ऑप्शंस बेहद महंगे हैं 25,200 की कॉल का भाव `310 है और पुट `185 की है। HB 25,200 CALL + 25,200 PUT । मतलब 24,500 से 25,900 तक की ऑप्शन राइटर को बड़ी रेंज मिली है। अगर शॉर्ट करना है तो एक रैली फेल होने का इंतजार करें। अगर शॉर्ट करना है तो 25,400 तक की रैली फेल होने का इंतजार करें। अगर लॉन्ग कर रहे हैं तो 25,000 का सख्त SL रखें।
बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
10 DEMA 59,300 पर और 20 DEMA 59,400 पर है। अगर इन दो स्तरों के ऊपर निकले तो बड़ी रैली संभव है। पहले 58,800-59,000 पर और फिर 58,500 पर सपोर्ट है। कल बैंक निफ्टी की क्लोजिंग काफी शानदार थी। SBI और एक्सिस बैंक अब बैंक निफ्टी के नए लीडर्स हैं।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।