निफ्टी नये शिखर के बेहद करीब पहुंचा, दिग्गजों के सुझाये ये 4 स्टॉक्स बढ़ायेंगे मुनाफे का मीटर

Apollo Tyres पर मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 425 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 6.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 12 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2.90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 22, 2023 पर 4:03 PM
NCC Limited पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से 124 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है। इसमें 140 के लक्ष्य नजर आ सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एक बार फिर निफ्टी नए शिखर के बेहद करीब पहुंचा। बैंक निफ्टी में हल्की खरीदारी देखने को मिली। मिडकैप इंडेक्स में लगातार 8 दिनों की तेजी के बाद आज हल्की नरमी नजर आई। IT और सरकारी बैंक आज बाजार पर दबाव बना रहे हैं। वहीं मेटल और ऑटो शेयरों में हल्की खरीदारी नजर आई। ऐसे बाजार में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने अपोलो टायर्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि अमित सेठ ने एचडीएफसी में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने कोरोमंडल इंटरनेशनल पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने एनसीसी लिमिटेड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Apollo Tyres

    मानस जायसवाल ने Apollo Tyres के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 425 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 6.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 12 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2.90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।


    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः HDFC

    अमित सेठ ने HDFC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि HDFC में 2715 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2770 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2675 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Broker's Radar: जेएसडब्ल्यू एनर्जी, श्रीराम फाइनेंस, इमामी पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Coromandel International

    राजेश सातपुते ने Coromandel International पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Coromandel International में 960 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 980 से 1000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 950 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः NCC Limited

    गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से NCC Limited का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि NCC Limited के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 124 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में 140 का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।