सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। जिससे निवेशकों को शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके। निवेशकों की कमाई और मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजरें जेएसडब्ल्यू एनर्जी, श्रीराम फाइनेंस और इमामी पर टिकी हुई हैं। जेएसडब्ल्यू एनर्जी पर ANTIQUE ने बुलिश राय दी है। जबकि श्रीराम फाइनेंस पर जेफरीज पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। वहीं इमामी पर गोल्डमैन सैक्स ने बाय रेटिंग दी है।
एंटीक ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इन्होंने इस पर डबल अपग्रेड किया है और शेयर का लक्ष्य 316 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी FY25 तक 10 GW क्षमता बढ़ाएगी। FY30 तक 20 GW क्षमता बढ़ाने का टारगेट है। क्षमता विस्तार से EBITDA 7500-8000 करोड़ रुपये संभव है। बैटरी जैसे एनर्जी स्टोरेज सेगमेंट में तेजी से काम जारी है। Mytrah एनर्जी का EBITDA 1650 करोड़ रुपये संभव है।
जेफरीज ने श्रीराम फाइनेंस पर रेटिंग को अपग्रेड करके खरीदारी की रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1445 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 2130 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि पीरामल और टीपीजी की हिस्सेदारी की बिक्री से वैल्यूएशन की मुख्य समस्या दूर हो गई है। फेवरेबल यूज्ड -CV आउटलुक और लोन प्रोडक्ट्स में वृद्धि से वित्त वर्ष 23-26 में 15% सीएजीआर बढ़ना चाहिए।
कंपनी को FY24-26 में 16% EPS CAGR और 15% RoE देना चाहिए। इसका वैल्यूएशन ऐतिहासिक औसत से डिस्काउंट पर हैं
गोल्डमैन सैक्स ने इमामी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 500 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी वित्त वर्ष 24 में बढ़ती ग्रामीण मांग और इनपुट लागत में कमी की दोहरी अनुकूल परिस्थितियों पर काम कर रही है। FY23-25 में EBITDA वृद्धि पिछले 6-7 वर्षों की तुलना में अधिक होने की संभावना है। गर्मी कम होने से पहली तिमाही में पिकअप धीमा हो जायेगा। गैर-ग्रीष्मकालीन पोर्टफोलियो में अच्छा ग्रोथ मोमेंटम दिखने की संभावना है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)