आज बाजार का मार्केट सेटअप कैसा दिख रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कैसे हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ग्लोबल बाजार से आज मिलेजुले संकेत हैं। TCS के नतीजे मिलेजुले रहे हैं। कंपनी के मैनेजमेंट की कमेंट्री अच्छी रही है। US बाजार मिलेजुले रहे हैं।टेस्ला के दम पर नैस्डेक चला है। मेटल में बड़ी risk-on रैली देखने को मिली है। ऐसे में ये बड़ी थीम बरकरार है। FII की बिकवाली कुछ कम हुई है। F&O में बड़ी शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। निफ्टी, बैंक निफ्टी अब रजिस्टेंस के बेहद पास हैं।
निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी अब गिरते 20 DMA फेज में है। निफ्टी फिर 20 DMA और 20 DEMA जोन को टेस्ट करेगा। 20 DMA 18194 पर और 20 DEMA 18172 पर है। पिछली बार निफ्टी 20 DEMA पर थमा था और फिर गिरा था। तेजी जारी रहने के लिए निफ्टी का 18200 के ऊपर बंद होना जरूरी। कल का 17,936 का निचला स्तर अब नया बेस है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि कल बैंक निफ्टी अहम स्तरों के ऊपर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 50 DEMA और 42,500 के ऊपर बंद हुआ था। अब 50 DEMA 42430 पर नया बेस बना है। 10 और 20 DEMA के बीच बैंक निफ्टी का रजिस्टेंस है। 10 DEMA 42800 पर और 20 DEMA 42870 पर है। फाइनेंस निफ्टी की एक्सपायरी आज, बैंक निफ्टी पर असर संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।