Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई, कौन से लेवल हैं अहम, जानिए एक्सपर्ट की राय

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 18165-18215 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 18258-18287/321 पर दिख रहा है। वहीं, इसके लिए पहला बेस 18026-17966 पर और दूसरा बड़ा बेस 17927-17858 पर है

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 8:34 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 42847-43020 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 43149-43351 पर दिख रहा है

SGX Nifty से मिल रहे संकेतों से लगता है कि भारतीय बाजारों की शुरुआत आज सपाट होगी। वहीं, कल के कारोबार पर नजर डालें तो Sensex 847 अंक बढ़कर 60747 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 242 अंक बढ़कर 18101 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया था। निफ्टी ने कल 17750 के साथ ही 18000 के मनोवैज्ञानिक लेवल पर मजबूत सपोर्ट हासिल किया था। अब निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17981 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17933 और 17854 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18138 फिर 18186 और 18265 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं, निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42293 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42168 और 41965 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42698 फिर 42823 और 43026 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। आज के लिए निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति आइए इस पर जानते हैं सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार की राय।

निफ्टी पर रणनीति


वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 18165-18215 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 18258-18287/321 पर दिख रहा है। वहीं, इसके लिए पहला बेस 18026-17966 पर और दूसरा बड़ा बेस 17927-17858 पर है। DIIs और FIIs ने शॉर्ट्स कवर किए हैं। रिलायंस, IT और मेटल शेयरों से पुलबैक मिला है। निफ्टी के लिए 18000 हासिल होना अहम है। 17900-18000 पर पुट राइटर्स नजर आए हैं। 18100-200-300-400 पर अभी भी बड़ी कॉल राइटिंग देखने को मिल रही है। PCR के आंकड़ों के हिसाब से 18200 पार होना मुश्किल दिख रहा है। 20 DEMA का स्तर 18165 है। TCS के नतीजों का रिएक्शन अहम है। पहले बेस के ऊपर तक गिरावट में खरीदारी करें। 18165-215 मुश्किल जोन है। यहां मुनाफा बुक करें। 18165-215 के ऊपर ही बड़ी शॉर्ट कवरिंग संभव है। 17966 के नीचे फिसलने पर बिकवाली करें। पहले बेस के नीचे आने पर शॉर्ट का रास्ता खुलेगा।

Stocks in the news: खबरों वाले शेयर, आज इनमें देखने को मिल सकती है जोरदार हलचल

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 42847-43020 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 43149-43351 पर दिख रहा है। इसके लिए पहला बेस 42393-42411 और दूसरा बड़ा बेस 42010-41890 है। बैंक निफ्टी ने फिर से 50 DEMA हासिल किया है। 42500-42000 पर पुट राइटर्स नजर आए हैं। 42700-43000 पर कॉल राइटर्स हावी हैं। पुलबैक के लिए ICICI बैंक की चाल अहम है। ICICI बैंक को छोड़कर दूसरे बैंकों में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। 42500 के ऊपर रहने तक मजबूती कायम रहेगी। पहले बेस के ऊपर रहने तक गिरावट में खरीदारी करें। लॉन्ग सौदों में पहले रेजिस्टेंस के करीब मुनाफा बुक करें। पहले बेस के नीचे फिसलने पर कमजोरी बढ़ेगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।