Get App

Nifty Outlook: '25000 के नीचे फिसला तो...', एक्सपर्ट से जानिए 27 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

Nifty Outlook: निफ्टी करेक्शन के नए निचले स्तर पर पहुंच चुका है। अब मंगलवार 27 जनवरी को 25,000 का लेवल निर्णायक रहेगा। एक्सपर्ट का कहना है कि इसी लेवल से बाजार की आगे की चाल तय होगी। जानिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 8:52 PM
Nifty Outlook: '25000 के नीचे फिसला तो...', एक्सपर्ट से जानिए 27 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
HDFC Securities के नागराज शेट्टी के मुताबिक, निफ्टी का ओवरऑल चार्ट पैटर्न फिलहाल कमजोर बना हुआ है।

Nifty Outlook: शुक्रवार को थोड़ी देर की राहत के बाद निफ्टी ने फिर से गिरावट का रास्ता पकड़ लिया था। इंडेक्स आखिर में 241 अंक टूटकर 25,048 पर बंद हुआ था। यह मौजूदा करेक्शन का अब तक का सबसे निचला स्तर है।

तीन दिन के लंबे वीकेंड के बाद मंगलवार, 27 जनवरी को निफ्टी की चाल कैसी रहेगी, कौन से लेवल अहम रहेंगे, इसे एक्सपर्ट से समझेंगे। लेकिन, पहले जान लेते हैं कि शुक्रवार को बाजार में क्या खास हुआ था और अब बाजार की नजर किन फैक्टर पर रहेगी।

मजबूत शुरुआत, लेकिन टिक नहीं पाई तेजी

शुक्रवार को निफ्टी ने दिन की शुरुआत मजबूत ग्लोबल संकेतों के साथ की थी। लेकिन ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली शुरू हो गई। जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, बिकवाली का दबाव बढ़ता गया। खासतौर पर दोपहर और आखिरी घंटों में भारी सेलिंग दिखी, जिससे निफ्टी दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें