Get App

Nifty Outlook: ट्रेड डील फाइनल! अब 9 फरवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: भारत अमेरिका ट्रेड डील के बाद निफ्टी के लिए 9 फरवरी अहम रहेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों और ग्लोबल संकेतों से बाजार को दिशा मिल सकती है। जानिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 08, 2026 पर 2:44 PM
Nifty Outlook: ट्रेड डील फाइनल! अब 9 फरवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, जानिए एक्सपर्ट से
LKP Securities के रूपक डे के मुताबिक, पिछले कुछ सत्रों से इंडेक्स कंसोलिडेशन के दौर में है।

Nifty Outlook: निफ्टी में शुक्रवार को दिन के निचले स्तर से करीब 200 अंकों की जोरदार रिकवरी ने बाजार की दिशा को लेकर दो अहम बातें साफ कर दी हैं। पहली, बुल्स किसी भी कीमत पर निफ्टी को 25,500 के नीचे जाने नहीं देना चाहते।

दूसरी, इंडेक्स के बड़े शेयर अभी पूरी तरह थके नहीं हैं। यही वजह है कि ऊपरी स्तरों पर दबाव के बावजूद निफ्टी अहम सपोर्ट लेवल्स को बचाने में कामयाब रहा।

अब किन वजहों से चढ़ सकता है निफ्टी?

नए ट्रेडिंग हफ्ते की शुरुआत निफ्टी को ऊपर की ओर मूव करने के कुछ ठोस कारण दे सकती है। सबसे बड़ा ट्रिगर वीकेंड पर सामने आया भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क है। इससे यह काफी हद तक साफ हो गया है कि किसे क्या फायदा मिलेगा। इससे बाजार पर बना एक बड़ा अनिश्चितता का बोझ हट गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें