Nifty Outlook and Strategy : कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड, इन अहम स्तरों पर रहे नजर

Stock Market news : आज IT शेयरों ने रफ्तार पकड़ी है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब 1 फीसदी मजबूत हुआ है। करीब 2.5 फीसदी चढ़कर टेक महिंद्रा निफ्टी का टॉप गेनर बना है। साथ ही मेटल और कैपिटल मार्केट शेयरों में भी खरीदारी आई है। FMCG और ऑटो शेयर भी चले हैं

अपडेटेड Dec 04, 2025 पर 11:06 AM
Story continues below Advertisement
Nifty Trend : बैंक निफ्टी के लिए 59,500 पर रेजिस्टेंस है। इस लेवल से ऊपर एक बड़ा मूव इंडेक्स को 60,000 और उससे आगे ले जा सकता है

Stock Market : कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड दिख रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 120 अंक सुधरकर 26000 के पार कारोबार कर रहा है। RIL, TCS, M&M और आयशर ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। वहीं मिडकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। आज IT शेयरों ने रफ्तार पकड़ी है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब 1 फीसदी मजबूत हुआ है। करीब 2.5 फीसदी चढ़कर टेक महिंद्रा निफ्टी का टॉप गेनर बना है। साथ ही मेटल और कैपिटल मार्केट शेयरों में भी खरीदारी आई है। FMCG और ऑटो शेयर भी चले हैं।

बड़ी संख्या में उड़ाने रद्द होने से इंडिगो का सेंटीमेंट बिगड़ा है। यह शेयर आज निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल है। आज भी इसकी 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो सकती हैं। मामले पर DGCA ने कंपनी के अधिकारियों को समन किया है।

आज इन अहम स्तरों पर रहे नजर


निफ्टी व्यू

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज़ के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि निफ्टी की रिकवरी की कोशिश 26,000 के पास रुक गई लगती है। 26,111 की ओर बढ़ने या 26,200 से ऊपर जाने से पहले कंसोलिडेशन का एक फेज़ देखने को मिल सकता है। हालांकि, 25935 से नीचे गिरने से गिरावट फिर से शुरू हो सकती है।

सेंट्रम ब्रोकिंग के टेक्निकल हेड और डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट (इक्विटी रिसर्च) नीलेश जैन का कहना है कि कल निफ्टी इंडेक्स में लगातार चौथे सेशन में गिरावट जारी रही और यह कुछ देर के लिए 26,000 के साइकोलॉजिकल लेवल से नीचे चला गया। इसे 25,920 के आसपास 21-DMA पर सपोर्ट मिला और वहां से इसने तेज़ी से वापसी की। डेली चार्ट पर एक डोजी कैंडल बनी। ये मार्केट पार्टिसिपेंट्स के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति का संकेत है।

निफ्टी के लिए अगला बड़ा सपोर्ट 25,800 के पास है, जो बड़े स्विंग लो को जोड़ने वाली राइजिंग ट्रेंडलाइन के मुताबिक है। इंडिकेटर्स की बात करें तो MACD एक नए सेल क्रॉसओवर के साथ बेयरिश हो गया है। इससे शॉर्ट-टर्म में कंसोलिडेशन की उम्मीद दिख रहा है। इसके बावजूद, जब तक इंडेक्स स्पॉट बेसिस पर 25,800 से ऊपर बना रहता है,तब तक ब्रॉडर ट्रेंड पॉजिटिव बना रहेगा।

ओवरऑल सेटअप को देखते हुए,निफ्टी के लिए यह ज़रूरी होगा कि वह लोअर-हाई, लोअर-लो स्ट्रक्चर से बाहर निकले और फ्यूचर्स के पिछले सेशन के 26,255 के हाई से ऊपर जाए। इस लेवल से ऊपर ब्रेकआउट होने पर 26,450 की ओर एक फॉलो-अप रैली का रास्ता बन सकता है।

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि उतार-चढ़ाव वाले सेशन के बाद कल निफ्टी 21-EMA से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा,जिससे शॉर्ट-टर्म बुलिश बायस बना रहा। हालांकि, बेयरिश सेंटिमेंट दिखने लगा है, क्योंकि इंडेक्स ने डेली चार्ट पर बेयरिश डाइवर्जेंस बनाया है।

इसके अलावा निफ्टी राइजिंग ट्रेंडलाइन से नीचे गिर गया है, जिससे बाज़ार में कमज़ोरी और बढ़ गई है। यहा से,अगर इंडेक्स में रिकवरी आती है तो यह ऊपर की तरफ़ 26,060 की ओर बढ़ सकता है, जहां इसे एक बार फिर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है, जिससे शायद एक और गिरावट आ सकती है। अगर इंडेक्स इस लेवल को पार करने में नाकाम रहता है और 26,060 के आसपास रुकावट का सामना करता है,तो इसमें और भी बड़ा करेक्शन हो सकता है। ऐसे में यह 25,550 तक नीचे जा सकता है।

बैंक निफ्टी व्यू

नीलेश जैन का कहना है कि बैंक निफ्टी ने कल मज़बूती दिखाई और तेज़ी से वापसी की। अंत में ये 59,000 के ऊपर बंद हुआ। इसके लिए तत्काल सपोर्ट 21-डे मूविंग एवरेज यानी 58,800 के आसपास है। 59,700 से ऊपर जाने पर यह 60,500 की ओर जा सकता है।

मोमेंटम इंडिकेटर और वीकली ऑसिलेटर मजबूती का सिग्नल दे रहे हैं, जिससे बुलिश बायस और मज़बूत होता है। इस सेटअप के आधार पर, ट्रेडर 59,600–59,700 के आसपास बैंक निफ्टी फ्यूचर्स में लॉन्ग पोजीशन शुरू कर कर सकते हैं। इसके लिए स्टॉप-लॉस 59,300 से नीचे का होना चाहिए। बैंक निफ्टी में60,300 ज़ोन की ओर पुलबैक की संभावना बनी हुई है।

रूपक डे का कहना है कि कल बैंक निफ्टी दिन के आखिर तक राइजिंग चैनल में वापस आ गया, जो शॉर्ट-टर्म में बुलिश ट्रेंड के जारी रहने का संकेत है। इसके अलावा, इंडेक्स डेली टाइमफ्रेम पर 21-EMA से ऊपर बना हुआ है, जिससे बुलिश सेंटिमेंट और मजबूत हुआ है। बैंक निफ्टी के लिए 59,500 पर रेजिस्टेंस है। इस लेवल से ऊपर एक बड़ा मूव इंडेक्स को 60,000 और उससे आगे ले जा सकता है। नीचे की तरफ इसके लिए 58,800 पर सपोर्ट है। जब तक यह 58,800 से ऊपर रहता है, तब तक इंडेक्स में तेजी की आने की संभावना कायम रहेगी।

 

 

Sugar stocks : रुपए की गिरावट ने बाजार की टेंशन बढ़ाई, लेकिन शुगर शेयरों की बढ़ी मिठास!

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।