Get App

Nifty Outlook: 26 दिसंबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: क्रिसमस की छुट्टी के बाद बाजार खुलेगा तो निफ्टी की चाल पर सबकी नजर रहेगी। कंसोलिडेशन के बीच एक्सपर्ट्स ने सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल बताए हैं, जो 26 दिसंबर के ट्रेड में दिशा तय कर सकते हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 25, 2025 पर 3:01 PM
Nifty Outlook: 26 दिसंबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से
HDFC Securities के नंदीश शाह का मानना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है।

Nifty Outlook: शेयर बाजार में बुधवार को क्रिसमस की छुट्टी से पहले कोई खास हलचल नजर नहीं आई थी। भारतीय और वैश्विक बाजारों में छुट्टियों से पहले निवेशकों का रुख सतर्क रहा। इसी वजह से निफ्टी50 में एक और कंसोलिडेशन वाला सेशन देखने को मिला। दिनभर इंडेक्स 26,200 के ऊपर टिक नहीं पाया।

अब क्रिसमस की छुट्टी के बाद शुक्रवार, 26 दिसंबर को निफ्टी की चाल कैसी रहेगी, कौन से लेवल अहम रहेंगे, इसे एक्सपर्ट से समझेंगे। लेकिन, पहले जान लेते हैं कि बुधवार को बाजार में क्या खास हुआ था।

शुरुआत मजबूत, लेकिन फिर बिगड़ा मूड

बाजार की शुरुआत फ्लैट रही, लेकिन शुरुआती खरीदारी के दम पर निफ्टी पहले ही घंटे में 26,235 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। हालांकि सुबह करीब 10:30 बजे के बाद माहौल बदलने लगा। बिकवाली का दबाव बढ़ा और इंडेक्स अपने ऊपरी स्तर से 100 अंकों से ज्यादा फिसल गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें