Get App

Nifty Overvalued or Undervalued: क्या मार्केट का हाई है वैल्यूएशन? सेक्टरवाइज क्या है स्थिति? इन आंकड़ों से समझें

Nifty Overvalued or Undervalued: इस महीने की शुरुआत में निफ्टी 50 में 1 अगस्त 2024 को पहली बार 25 हजार का लेवल छुआ था और 25 हजार के पार बंद भी हुआ था। हालांकि उसके बाद से यह लेवल निफ्टी छू नहीं सका। अब सवाल ये उठता है कि क्या मार्केट ओवरवैल्यूएड है? इन सब रिकॉर्ड लेवल पर अब यह समझना बहुत जरूरी है कि मार्केट का वैल्यूएशन कैसा है? सेक्टरवाइज क्या स्थिति है और कौन-सा ओवरवैल्यूएड है, कौन-सा अंडरवैल्यूएड है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 3:44 PM
Nifty Overvalued or Undervalued: क्या मार्केट का हाई है वैल्यूएशन? सेक्टरवाइज क्या है स्थिति? इन आंकड़ों से समझें
घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 इस महीने की शुरुआत में 1 अगस्त 2024 को रिकॉर्ड हाई पर चला गया था और इसने 25 हजार का लेवल छू दिया।

Nifty Overvalued or Undervalued: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 इस महीने की शुरुआत में 1 अगस्त 2024 को रिकॉर्ड हाई पर चला गया था और इसने 25 हजार का लेवल छू दिया। 1 अगस्त को यह 25 हजार के पार बंद भी हुआ था लेकिन फिर अगसे दिन से इसमें दबाव दिखा और इंट्रा-डे में भी इसने यह लेवल छुआ नहीं है। अब सवाल ये उठता है कि क्या मार्केट ओवरवैल्यूएड है? डॉलर के टर्म में देखें तो दुनिया भर में एक साल में सबसे बेहतर परफॉर्म करने मार्केट में भारतीय मार्केट भी शुमार है।

देश में यूनिक इनवेस्टर्स की संख्या 9 करोड़ से अधिक हो गई जो वर्ष 2020 में महज 3 करोड़ थी। हर महीने की एसआईपी भी 20 हजार करोड़ रुपये के लेवल को पार कर गई। इन सब रिकॉर्ड लेवल पर अब यह समझना बहुत जरूरी है कि मार्केट का वैल्यूएशन कैसा है?

PE रेश्यो से क्या मिल रहा संकेत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें