शेयर बाजार में 24 फरवरी को बड़ी गिरावट आई। निफ्टी 1.12 फीसदी यानी 288 प्वाइंट्स गिर गया। सेंसेक्स 1.28 फीसदी यानी 1,068 प्वाइंट्स फिसला। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। रियल्टी स्टॉक्स पर बिकवाली का काफी ज्यादा दबाव देखने को मिला। हालांकि, फार्मा, हेल्थकेयर और मेटल शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहा। पीएसयू बैंक शेयरों में भी गिरावट देखने को नहीं मिली। सवाल है कि आगे बाजार चढ़ेगा या गिरेगा?
