गिरते बाजार में भी इन 5 शेयरों ने निवेशकों को दिए छ्प्परफाड़ रिटर्न

विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली, जियोपॉलिकिटिकल टेंशन, क्रूड में उछाल ने शेयर बाजारों पर दबाव बढ़ाया है। इससे शेयरों की कीमतें गिरी हैं, जिसका असर इक्विटी म्चूअल फंडों के रिटर्न पर भी पड़ा है

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 5:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वेलस्पन कॉर्प का शेयर बीते एक साल में 222 फीसदी चढ़ा है।

शेयर बाजार के अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। बीते एक साल में निफ्टी और सेंसेक्स में 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। इससे शेयरों में निवेश करने वाले लोग निराश हैं। म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीमों में निवेश करने वाले लोग भी मायूस हैं, क्योंकि उनका पैसा इस दौरान बढ़ने की जगह घटा है। लेकिन, इस गिरावट के बीच भी कुछ ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों को जबर्दस्त रिटर्न दिया है।

टीडी पावर सिस्टम्स का शेयर 167% चढ़ा

इस लिस्ट का पहला स्टॉक टीडी पावर सिस्टम्स है। इस शेयर ने बीते एक साल में 167 फीसदी रिटर्न दिया है। 13 अक्टूबर, 2025 को इस शेयर का प्राइस 297.68 रुपये दिया था। 13 अक्टूबर को यह शेयर 3.56 फीसदी गिरकर 796.25 रुपये पर बंद हुआ। इसका मतलब है कि इस शेयर ने निवेशकों का पैसा ढाई गुना किया है।


वेलस्पन कॉर्प के शेयर में 222 फीसदी का उछाल

इस लिस्ट का दूसरा शेयर वेलस्पन कॉर्प है। यह शेयर बीते एक साल में 222 फीसदी चढ़ा है। 13 अक्टूबर, 2025 को इस शेयर का प्राइस 845 रुपये था। अभी इस शेयर का प्राइस 2,724 रुपये है। इसका मतलब है कि इस शेयर ने निवेशकों का पैसा बीते एक साल में 3 गुना से ज्यादा किया है।

शांति गोल्ड के शेयर ने दिया 80 फीसदी रिटर्न

शांति गोल्ड इंटरनेशनल ने भी निवेशकों को बीते एक साल में जोरदार रिटर्न दिया है। इस शेयर का प्राइस एक साल पहले यानी 13 अक्टूबर, 2025 को 215 रुपये था। अभी इस शेयर का प्राइस 388 रुपये चल रहा है। इसका रिटर्न बीते एक साल में 80.58 फीसदी रहा है।

नवीन फ्लोरीन का शेयर 76 फीसदी उछला 

Navin Fluorine के शेयर का प्रदर्शन भी बीते एक साल में जोरदार रहा है। इस दौरान इस शेयर ने निवेशकों को 76 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। 13 अक्टूबर, 2025 को इस शेयर का प्राइस 4,809 रुपये था। अभी इसका प्राइस 8,482 रुपये है। यह केमिकल कंपनी है।

एमसीएक्स का शेयर 85 फीसदी चढ़ा 

एमसीएक्स के शेयरों ने भी बीते एक साल में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। 13 अक्टूबर, 2025 को इस शेयर का प्राइस 1,787.50 रुपये था। अभी इस शेयर का प्राइस 3,308 रुपये है। इसका मतलब है कि इस शेयर ने बीते एक साल में 85 फीसदी रिटर्न दिया है। एमसीएक्स कमोडिटी एक्सचेंज है।

यह भी पढ़ें: इन ऑटो शेयरों में निवेश से होगी जोरदार कमाई, नोमुरा ने दी निवेश की सलाह

13 अक्टूबर को शेयर बाजारों में तेजी

13 अक्टूबर को शेयर बाजार में जबर्दस्त तेजी आई। निफ्टी 1.60 फीसदी यानी 358 अंक के उछाल के साथ 22,721 पर क्लोज हुआ। सेंसेक्स 1.54 फीसदी यानी 1,109 अंक की तेजी के साथ 73,033 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी में भी 1 फीसदी की तेजी दिखी। फार्मा को छोड़ निफ्टी के सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।