Smallcap Stocks: स्मॉलकैप शेयरों में लगातार चौथे दिन गिरावट, आरती इंडस्ट्रीज समेत इन 5 कंपनियों के शेयर धड़ाम

Smallcap Stocks: निफ्टी स्मॉलकैप-100 इंडेक्स में आज 22 जुलाई को लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। ऊंचे वैल्यूएशन से जुड़ी चिंताओं के बीच निवेशक लगातार इस सेगमेंट में मुनाफावसूली कर रहे हैं। कारोबार के दौरान निफ्टी स्मॉलकैप-100 इंडेक्स आज 0.32 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं पिछले 4 दिन में यह इंडेक्स अब तक करीब 1.25 फीसदी तक नीचे आ गया है

अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 3:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Smallcap Stocks: स्मॉलकैप के साथ मिडकैप स्टॉक्स में भी आज के कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली

Smallcap Stocks: निफ्टी स्मॉलकैप-100 इंडेक्स में आज 22 जुलाई को लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। ऊंचे वैल्यूएशन से जुड़ी चिंताओं के बीच निवेशक लगातार इस सेगमेंट में मुनाफावसूली कर रहे हैं। कारोबार के दौरान निफ्टी स्मॉलकैप-100 इंडेक्स आज 0.32 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं पिछले 4 दिन में यह इंडेक्स अब तक करीब 1.25 फीसदी तक नीचे आ गया है।

जिन स्मॉलकैप शेयरों में आज 22 जुलाई को सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली, उसमें सबसे ऊपर नाम आरती इंडस्ट्रीज का है। दोपहर 3 बजे के करीब, आरती इंडस्ट्रीज के शेयर करीब 4.44 फीसदी की गिरावट के साथ 422.30 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे था।

दूसरे टॉप लूजर्स की बात करें तो, जेनसार टेक के शेयर 4.13 फीसदी की गिरावट के साथ 810.55 रुपये, ट्राइडेंट के शेयर 3.90 फीसदी की गिरावट के साथ 30.31 रुपये, रिलायंस पावर के शेयर 3.42 फीसदी की गिरावट के साथ 61.35 रुपये और पिरामल फार्मा के शेयर 2.92 फीसदी की गिरावट के साथ 205.51 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।


सिर्फ स्मॉलकैप ही नहीं, मिडकैप शेयरों में भी आज के कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

मिडकैप शेयरों में भी गिरावट

निफ्टी मिडकैप पर सबसे अधिक गिरावट एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में देखने को मिली। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 3.75 फीसदी की गिरावट के साथ 724.70 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। यह गिरावट बैंक की ओर से अपने एसेट क्वालिटी में गिरावट आने की खबर दिए जाने के बाद आई है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का ग्रॉस-एनपीए जून तिमाही के अंत में बढ़कर 2.47 फीसदी पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1.78 फीसदी था।

बैंक ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़कर 581 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 503 करोड़ रुपये रहा था।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के अलावा अरबिंदो फार्मा के शेयरों में 3.29 फीसदी की गिरावट, वोडोफान आइडिया के शेयरों में 2.88 फीसदी की गिरावट और सोना BLW प्रीसिजन के शेयरों में 2.85 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़ें- एक साल में 132% चढ़ा Paytm का शेयर, फिर भी IPO प्राइस से 50% नीचे, क्या Q1 नतीजे देंगे और उड़ान?

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।