Nifty Strategy for Today:निफ्टी के लिए 25589-25667 पर बना है बड़ा सप्लाई जोन, इसके नीचे उछाल में करें बिकवाली

Nifty Strategy for Today:वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25589-25667 (20/10DEMA)पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25747-25789/25823 पर है। वहीं पहला बेस 25367-25423 पर है जबकि बड़ा बेस 25278-25334 पर है। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार को शॉर्ट लक्ष्य 25321 हासिल हुआ, 50DEMA से रिवर्सल मिला।

अपडेटेड Nov 10, 2025 पर 9:05 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि शुक्रवार को 20DEMA तक टूटा, लेकिन फिर मजबूत रिवर्सल आया। इसमें कोई शक नहीं है कि बैंक निफ्टी निचले स्तरों से मजबूती दिखी।

Nifty Strategy for Today: 7 नवंबर को लगातार तीसरे दिन भी बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट का सिलसिला जारी रहा था। शुक्रवार को निफ्टी 25,492 पर बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स 83,216.28 के स्तर पर बंद हुआ था। ऐसे में आज इंडेक्स की चाल कैसे रह सकती है इसपर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25589-25667 (20/10DEMA)पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25747-25789/25823 पर है। वहीं पहला बेस 25367-25423 पर है जबकि बड़ा बेस 25278-25334 पर है।

उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार को शॉर्ट लक्ष्य 25321 हासिल हुआ, 50DEMA से रिवर्सल मिला। FIIs की इंडेक्स में भारी बिकवाली, अब नेट शॉर्ट बढ़कर 1.52 लाख हुआ। कैश में भारती एयरटेल की ब्लॉक डील शामिल, संस्थागत प्लेसमेंट निगेटिव रहा। शुक्रवार को स्टॉक फ्यूचर्स में भारी शॉर्ट जुड़े, 25600-25700 पर कॉल शॉर्ट हुआ। एक्सपायरी के पास/50DEMA के मद्देनजर 25400-300-200 पर पुट राइटर पहुंचा।

रजिस्टेंस-1 पर बड़ा सप्लाई जोन है, इसके नीचे उछाल में बिकवाली की राय है। एक्सपायरी के मद्देनजर 25423-25367 पर शॉर्ट सौदों को फिर से चेक करें। शुरुआती ट्रेड रेंज रजिस्टेंस-1/बेस-1 के बीच संभव, लेकिन प्लेसमेंट निगेटिव है। अगर निफ्टी 25423/367 के नीचे फिसला तो आगे बेस-2 भी दिख सकता है। रजिस्टेंस-1 के ऊपर मजबूती/शॉर्ट कवरिंग संभव, ऊपर रजिस्टेंस-2 मुमकिन है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति


वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 58046-58247 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 58358-58471/58578 पर है। वहीं पहला बेस 57384-57561 पर है जबकि बड़ा बेस 57052-57185 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि शुक्रवार को 20DEMA तक टूटा, लेकिन फिर मजबूत रिवर्सल आया। इसमें कोई शक नहीं है कि बैंक निफ्टी निचले स्तरों से मजबूती दिखी। 58000 के पुट राइटर्स पोजिशन नहीं घटा रहे हैं, साथ में कॉल भी बेचा । अभी भी प्राइवेट बैंकों में समस्या, इन शेयरों में FII की बिकवाली जारी है। लेकिन अच्छी मजबूती सिर्फ रजिस्टेंस-1 जोन के ऊपर ही मुमकिन है। आज बेस-1 की ओर किसी भी गिरावट पर खरीदारी के मौके तलाशें।

उन्होंने आगे कहा कि रजिस्टेंस-1 पर सौदे चेक करें, अगर रुके तो शॉर्ट सौदों में मुनाफा बांधा। CONTROLLED DIP में खरीदें, रजिस्टेंस-1 के ऊपर ही मजबूती संभव है। अगर बेस-1 टूटे तो खरीदारी ना करें, इस स्थिति में नीचे बेस-2 भी दिखेगा।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।