Nifty Strategy for Today: 24,131-24,040 जोन पर मिले निफ्टी तो करें खरीदारी, बैंक निफ्टी के लिए ये होंगे आज अहम लेवल

Nifty Strategy for Today: वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि HDFC बैंक, SBI के दम पर निफ्टी बैंक की क्लोजिंग अच्छी रही। 52200-52000 जोन में भारी पुट राइटिंग देखने को मिली। 52500 और 53000 पर भारी कॉल राइटिंग भी नजर आई। पहला रजिस्टेंस मुश्किल जोन है यहां भारी कॉल राइटिंग देखने को मिल सकती है। अक्टूबर-नवंबर की हाई भी इसी लेवल पर है।

अपडेटेड Nov 26, 2024 पर 8:11 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वीरेंद्र ने आगे कहा कि 24200-24100-24000 जोन में भारी पुट राइटिंग देखने को मिली और 24400-24500 कॉल में ज्यादा OI है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कल की क्लोजिंग अच्छी रही। HDFC का असर बैंक/निफ्टी IT का दिखा और गिरावट में खरीदारी ने काम किया। F&O में FIIs के आंकड़े अच्छे, इंडेक्स में फिर शॉर्ट कवर किए। जैसा कल कहा था 100/50DEMA मुश्किल जोन, यही दिन का हाई था। आज भी 24329-24395 का जोन मुश्किल, यहां दो एवरेज है।

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24329(100 DEMA)-24395 (50 DEMA)/24410 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24477-24513/24560 पर है। वहीं पहला बेस 24131-24040 पर है जबकि बड़ा बेस 23948-23882 पर है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि 24200-24100-24000 जोन में भारी पुट राइटिंग देखने को मिली और 24400-24500 कॉल में ज्यादा OI है। 24131-24040 जोन पर मिले तो खरीदें क्योंकि इस लेवल पर रिस्क-रिवॉर्ड अच्छा लग रहा है। 23329 के ऊपर टिके तो 24395/24410 जोन संभव है। 24410 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग संभव है। 24477-24513/24560 तक जा सकता है। क्लोजिंग बेसिस पर 24151-24040 के ऊपर जबतक हैं, तबतक शॉर्ट नहीं करें।


निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 52412-52573 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 52791-52921/53081 पर है। वहीं पहला बेस 51818-51610/51469 (50DEMA) के लेवल पर है जबकि बड़ा बेस 51273-51110 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि HDFC बैंक, SBI के दम पर निफ्टी बैंक की क्लोजिंग अच्छी रही। 52200-52000 जोन में भारी पुट राइटिंग देखने को मिली। 52500 और 53000 पर भारी कॉल राइटिंग भी नजर आई। पहला रजिस्टेंस मुश्किल जोन है यहां भारी कॉल राइटिंग देखने को मिल सकती है। अक्टूबर-नवंबर की हाई भी इसी लेवल पर है। लिहाजा बैंकनिफ्टी में 52000 या फिर पहले बेस तक की गिरावट को खरीदें। 52412-52573 मुश्किल जोन, यहां ट्रेड चेक करें। 52573 के ऊपर टिके तो 52921-53081 मिल सकता है।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।