Nifty Strategy for Today: 23000 के नीचे फिसले तो 22762 का खुलेगा रास्ता, वौलेटिलिटी में कम होने तक कम से कम ट्रेड लेने की होगी सलाह

Nifty Strategy for Today: पहले रजिस्टेंस के नीचे फिसलने पर बिकवाली का ट्रेड कारगर हो सकता है। कल का निचला स्तर टूटा तो पहला बेस संभव है। 23223/23337 के पार निकलने पर ही 23395-23430 जोन संभव है। 23000 के नीचे फिसले तो 22762 का रास्ता खुलेगा।

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 8:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वीरेंद्र ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी में ब्रेक डाउन, निफ्टी IT भी 100 DEMA के नीचे बंद हुआ। 23200/23300 पर और फिर 23400-23500 पर कॉल राइटर्स देखने को मिला।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23223-23337(10DEMA)पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस23395-23430/490(20 DEMA) पर है। वहीं पहला बेस 22924-22861पर है जबकि बड़ा बेस 22816-22762 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल शुरुआत में 10 DEMA से फिसले। बाजार में भयानक उतार-चढ़ाव, ट्रेड करना मुश्किल है। छोटी कैपिटल के साथ 400 प्वाइंट की उठापटक पर ट्रेड मुश्किल है। FIIs की बिकवाली लगातार बढ़ रही है। FIIs की कैश में भारी बिकवाली, नेट शॉर्ट 3.5 लाख के करीब रही। 23000 पर सबसे बड़ी पुट राइटिंग थी। एक बार 23000 टूटने के बाद इसकी अहमियत काफी कम होगी।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी में ब्रेक डाउन, निफ्टी IT भी 100 DEMA के नीचे बंद हुआ। 23200/23300 पर और फिर 23400-23500 पर कॉल राइटर्स देखने को मिला। 23000 की पुट में सबसे ज्यादा पुट OI रहा। पहले रजिस्टेंस के नीचे फिसलने पर बिकवाली का ट्रेड कारगर हो सकता है। कल का निचला स्तर टूटा तो पहला बेस संभव है। 23223/23337 के पार निकलने पर ही 23395-23430 जोन संभव है। 23000 के नीचे फिसले तो 22762 का रास्ता खुलेगा। इसी ट्रेड जोन में ट्रेड की सलाह होगी। उतार-चढ़ाव कम होने तक कम से कम ट्रेड की सलाह होगी।


निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 49031-49227 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 49571-49660/49776 पर है। वहीं पहला बेस 48325-48131/47981 पर है जबकि बड़ा बेस 47766-47510 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी एक बार फिर पहले बेस के नीचे फिसला और भारी बिकवाली का शिकार बना। सभी बैंकों में भारी बिकवाली नजर आई। FIIs अब मजबूत पॉकेट्स मसलने ICICI बैंक को टार्गेट कर रहे हैं। 49227 के ऊपर ही मजबूती आएगी, इसके नीचे कमजोरी कायम रहेगी।

पहले रजिस्टेंस के नीचे रहने तक उछाल में बिकवाली कारगर है। नीचे की ओर 48325 और फिर 48131/47981 अहम सपोर्ट है। अगर 49227 के ऊपर टिके तभी इंट्राडे में 49571-49660-49776 तक के स्विंग संभव है।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत , मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।