Nifty Strategy for Today: 24024-24074 के रजिस्टेंस को पार नहीं करता निफ्टी तो ये स्ट्रैटेजी आएगी काम

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 24074-24024 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग में 24133-24183 तक जा सकते हैं। पहले रजिस्टेंस के पार नहीं हुए तो शॉर्ट ट्रेड काम करेगी, 24000-23900-23850 के लक्ष्य संभव है।

अपडेटेड Dec 20, 2024 पर 8:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल खुलते ही शॉर्ट कवर करने की रणनीति ने अच्छा काम किया।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24024-24074 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24133-24183/24258 पर है। वहीं पहला बेस 23783-23858 पर है जबकि बड़ा बेस 23678 (200 DEMA)- 23733 पर है। कल का नजरिया साफ था, शॉर्ट कवर कीजिए, गैपडाउन के बाद कुछ नहीं बचा था।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि एफआईआई ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स में भारी बिकवाली की है। 24000-24200 पर भारी कॉल राइटिंग, इसके बाद 24500 तक की सभी स्ट्राइक्टस पर है। 23800-23900 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिला। 200 DEMA 23678 जोन पर मौजूद, पहले बेस पर पुट राइटर्स का कब्जा है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 24074-24024 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग में 24133-24183 तक जा सकते हैं। पहले रजिस्टेंस के पार नहीं हुए तो शॉर्ट ट्रेड काम करेगी, 24000-23900-23850 के लक्ष्य संभव है। दूसरा रजिस्टेंस पार हुआ तो शॉर्ट कवरिंग में 24350-24380 तक जा सकते हैं। अभी 23858-23783 बड़ा सपोर्ट दिखता है, टूटा तो 200 DEMA भी दिखेगा।


निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 51778-52018/115(50DEMA)पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 52327-52521 पर है। वहीं पहला बेस 51050-51251 के लेवल पर है जबकि बड़ा बेस 50840-50931 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल खुलते ही शॉर्ट कवर करने की रणनीति ने अच्छा काम किया। 51000-51500 पर भारी पुट राइटिंग, 52000 जोन पर कॉल राइटर्स का कब्जा है। कल क्लोजिंग पर 100 DEMA फिर हासिल किया। हम खतरे के जोन में लेकिन काफी ओवरसोल्ड भी हैं।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि 51778 तक बिकवाली और रैली में बिकवाली की रणनीति काम करेगी। 51778 के ऊपर 52018 तक तेजी बन सकती है, ये make or break जोन है । 52018 के ऊपर 52327-52521 तक की चाल संभव है। 52018 (50DEMA) पर फेल हुए तो शॉर्ट ट्रेड खुलेगा, 51251 तक के लक्ष्य संभव है।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।