Stock Market Highlights:सेंसेक्स निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुआ
बाजार में गिरावट का दौर जारी है। सेंसेक्स निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसले। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली जबकि रियल्टी, IT, PSE इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसले। ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में बिकवाली रही जबकि मेटल, तेल-गैस बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही। FMCG, फार्मा इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1176.46 अंक यानी 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 78,041.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 364.20 अंक यानी 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 23,587.50 के स्तर पर बंद हुआ।
Trent, Tech Mahindra, M&M, IndusInd Bank, Axis Bank निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं Dr Reddy's Labs, Nestle India, ICICI Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। रियल्टी इंडेक्स 4 फीसदी टूटा। ऑटो, आईटी, कैपिटल गुड्स, मेटल, टेलीकॉम , पीएसयू बैंक इंडेक्स 2 फीसदी लुढ़का है।