Credit Cards

Nifty Strategy for Today: निफ्टी में दिख रहा टेक्निकल ब्रेकआउट, 24967-25151 के बीच होगी निवेश की सलाह

Nifty Strategy for Today: आज वीकली एक्सपायरी है। 25109-25151 और 24967-25014 के बीच ट्रेड जोन है। लेवल बेस्ड ट्रेडिंग करने की सलाह होगी। गिरावट में खरीदारी करें और ऊपरी स्तरों पर सौदों को चेक करिए

अपडेटेड Oct 07, 2025 पर 8:07 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25109-25151 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25197-25209/25263 पर है। वहीं पहला बेस 24967-25014 पर है जबकि बड़ा बेस 24890 (20/50/10DEMA)-24929 पर है

Nifty Strategy for Today: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजारों के लिए मिले जुले संकेत मिल रहे है। आज के सेशन में बाकी बिजनेस अपडेट पर प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज निफ्टी-बैंक निफ्टी किन लेवल के आसपास खुल सकते है और इनके लिए कौन से लेवल अहम होंगे। आइए डालते है एक नजर।

निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25109-25151 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25197-25209/25263 पर है। वहीं पहला बेस 24967-25014 पर है जबकि बड़ा बेस 24890 (20/50/10DEMA)-24929 पर है।

कल सभी एवरेज और 25000 (W/M कॉल राइटर्स) के ऊपर बंद हुआ। मजबूत तिमाही अपडेट और बैकों से तेजी को सपोर्ट मिल रहा है। FIIs की कैश में थोड़ी कम बिकवाली, इंडेक्स में शॉर्ट करना जारी है। FII की ओर से नेट शॉर्ट्स कॉन्ट्रैक्ट्स अब बढ़कर 1.97 लाख हुए।


25100-25200-25300 पर अच्छा खास OI बना है। 25000-24900-800 पर मजबूत पुट राइटिंग देखने को मिला। आज वीकली एक्सपायरी है। 25109-25151 और 24967-25014 के बीच ट्रेड जोन है। लेवल बेस्ड ट्रेडिंग करने की सलाह होगी। गिरावट में खरीदारी करें और ऊपरी स्तरों पर सौदों को चेक करिए। 24967-25014 और 24890 (20/50/10DEMA)-24929 गिरावट में खरीदारी करने का अहम जोन होगा।

24967-25014 पर पहले पुट राइटर्स का जोन है जबकि बेस-2 पर 10/20/50DEMA है। जब तक बेस-2 बचा है निचले स्तरों पर शॉर्ट करने की सलाह नहीं होगी। 25151-25209 सप्लाई जोन है, ऊपर टेक्निकल ब्रेकआउट मुमकिन है।

बैंक निफ्टी पर राय

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 56428-56578 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 56767-56810/56913 पर है। वहीं पहला बेस 55664-55778 पर है जबकि बड़ा बेस 55324-55509 पर है।

वीरेंद्र ने कहा कि कल तेजी के मोमेंटम को लीड किया, शानदार क्लोजिंग रही। कॉल OI के मुताबिक 56000-56200 कठिन जोन है , यहां कॉल OI अभी ज्यादा है। 55500-55800-56000 पर पुट राइटर्स जमे है। ऐसे में बैंक निफ्टी में लॉन्ग रहें और गिरावट में खरीदारी करें।

लेवल-टू-लेवल ट्रेड करना ही बेहतर रणनीति होगी। बेस-1 के ऊपर गिरावट में खरीदें, बेस-2 के ऊपर शॉर्ट ना करने की सलाह होगी। कल के ऊपरी स्तर पर बरकरार, आगे रजिस्टेंस-1 तक की चाल मुमकिन है। डेली चार्ट पर 56428-56578 मजबूत सप्लाई जोन, इसके ऊपर 56767-56810 संभव है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा फ्लैट ओपनिंग के संकेत, आज बाजार में कहां होनी चाहिए नजर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।