Credit Cards

Nifty Strategy for Today: निफ्टी -बैंक निफ्टी के लिए आज ये लेवल्स हैं अहम, हरगिज ना चूके इनसे नजर

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि दो मामलों में लॉन्ग सौदा बनेगा। पहला पहले बेस और 49441 तक की गिरावट देखने को मिल रही जबकि दूसरा- 50200 के ऊपर काफी समय बिताए, ऐसे में 50304-50545 का रास्ता खुलेगा

अपडेटेड Mar 21, 2025 पर 8:09 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र ने आगे कहा कि इंडिकेटर Overbought की तरफ इशारा कर रहे हैं लेकिन अब खेल मोमेंटम का है। 23372/23390 पर दो अहम एवरेज है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 22273-23303 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23343-23372/23390 (200/100 DEMA) पर है। वहीं पहला बेस 23081-23145 पर है जबकि बड़ा बेस 22977 (50DEMA)-23046 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी अहम स्तर 23034 पार करने के बाद सभी लक्ष्य हासिल हुए। FIIs की कैश में भारी खरीदारी रही। इंडेक्स भी जमकर खरीदा, नेट शॉर्ट घटकर 1.11 लाख पर आए। FIIs सबसे ज्यादा मेटल, NBFCs, चुनिंदा बैंक शेयर खरीद रहे हैं, बाकी में शॉर्ट कवरिंग हुई। 23500 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली और पुट में तो In The Money पुट 23300 में राइटिंग हुई।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि इंडिकेटर Overbought की तरफ इशारा कर रहे हैं लेकिन अब खेल मोमेंटम का है। 23372/23390 पर दो अहम एवरेज है। पहले बेस पर पोजीशनल SL रखें, इंट्राडे में सबसे बढ़िया रिवॉर्ड पहले बेस पर खरीदारी पर मिलेगा। किसी भी सूरत में 23372/23390 लॉन्ग में मुनाफावसूली का सबसे बढ़िया जोन है।


वीरेंद्र कुमार के मुताबिक 23500-23390 (200 DEMA) के ऊपर ही अगले दौर की तेजी शुरू होगी और कॉल राइटर्स का जोन है। 23390-23500 जोन पर सतर्क रहें, ये सबसे मुश्किल जोन है। दूसरे बेस के नीचे मोमेंटम फेल हो जाएगा।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 50304-50343/50545 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 50721-50856 पर है। वहीं पहला बेस 49636-49858 पर है जबकि बड़ा बेस 49303-49441पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 100/200 DEMA पर जूझ रहा है, HDFC बैंक अब सबसे अहम है। बल्कि ICICI बैंक, कोटक, SBI, एक्सिस सभी में शॉर्ट कवरिंग थी और लॉन्ग नहीं बने। 50000, 49800, 49500 पुट में सबसे ज्यादा OI जुड़ा, मतलब 49800, 50000 काफी अहम है। 50500 पर ऑप्शन बाधा, 50500/50600 (फरवरी पहले हफ्ते का हाई) टेक्निकल रुकावट आई।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि दो मामलों में लॉन्ग सौदा बनेगा। पहला पहले बेस और 49441 तक की गिरावट देखने को मिल रही जबकि दूसरा- 50200 के ऊपर काफी समय बिताए, ऐसे में 50304-50545 का रास्ता खुलेगा। 50545 बड़ी टेक्निकल रुकावट, यहां ट्रेड चेक करें, इसके ऊपर 50856 भी संभव है।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकता है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।