Get App

Nifty Strategy for Today: निफ्टी -बैंक निफ्टी के लिए आज ये लेवल्स हैं अहम, हरगिज ना चूके इनसे नजर

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि दो मामलों में लॉन्ग सौदा बनेगा। पहला पहले बेस और 49441 तक की गिरावट देखने को मिल रही जबकि दूसरा- 50200 के ऊपर काफी समय बिताए, ऐसे में 50304-50545 का रास्ता खुलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2025 पर 8:09 AM
Nifty Strategy for Today:  निफ्टी -बैंक निफ्टी के लिए आज ये लेवल्स हैं अहम, हरगिज ना चूके इनसे नजर
वीरेंद्र ने आगे कहा कि इंडिकेटर Overbought की तरफ इशारा कर रहे हैं लेकिन अब खेल मोमेंटम का है। 23372/23390 पर दो अहम एवरेज है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 22273-23303 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23343-23372/23390 (200/100 DEMA) पर है। वहीं पहला बेस 23081-23145 पर है जबकि बड़ा बेस 22977 (50DEMA)-23046 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी अहम स्तर 23034 पार करने के बाद सभी लक्ष्य हासिल हुए। FIIs की कैश में भारी खरीदारी रही। इंडेक्स भी जमकर खरीदा, नेट शॉर्ट घटकर 1.11 लाख पर आए। FIIs सबसे ज्यादा मेटल, NBFCs, चुनिंदा बैंक शेयर खरीद रहे हैं, बाकी में शॉर्ट कवरिंग हुई। 23500 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली और पुट में तो In The Money पुट 23300 में राइटिंग हुई।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि इंडिकेटर Overbought की तरफ इशारा कर रहे हैं लेकिन अब खेल मोमेंटम का है। 23372/23390 पर दो अहम एवरेज है। पहले बेस पर पोजीशनल SL रखें, इंट्राडे में सबसे बढ़िया रिवॉर्ड पहले बेस पर खरीदारी पर मिलेगा। किसी भी सूरत में 23372/23390 लॉन्ग में मुनाफावसूली का सबसे बढ़िया जोन है।

वीरेंद्र कुमार के मुताबिक 23500-23390 (200 DEMA) के ऊपर ही अगले दौर की तेजी शुरू होगी और कॉल राइटर्स का जोन है। 23390-23500 जोन पर सतर्क रहें, ये सबसे मुश्किल जोन है। दूसरे बेस के नीचे मोमेंटम फेल हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें