Credit Cards

Nifty Strategy for Today: निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए आज ये लेवल्स हैं अहम, मुनाफा बांधने के लिए जरुर डाल लें इन पर एक नजर

Nifty Strategy for Today: शुरुआत में रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच रेंज, बेस-1 पर 20DEMA पर है। शुरुआत में रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच रेंज पर ही फोकस करें। अगर रजिस्टेंस-1(25229) पार किया तो ऊपर 25289/25330 संभव है। अगर बेस-1 टूटा तो बड़ी गिरावट संभव, फिर शॉर्ट के मौके मिलेंगे

अपडेटेड Oct 15, 2025 पर 8:37 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 56621-56761 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 56910-57040 पर है।

Nifty Strategy for Today: कल यानी मंगलवार को वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में वौलेटिलिटी देखने को मिली। क्योंकि इंडेक्स 25,300 के ऊपर और 25,100 के नीचे उतार-चढ़ाव करता रहा। हालांकि अंत में यह 25,100 के ऊपर बंद हुआ। ऐसे में आज निफ्टी-बैंक निफ्टी किन लेवल के आसपास खुल सकते है और इनके लिए कौन से लेवल अहम होंगे। आइए डालते है एक नजर।

निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25191-25229 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25289-25330/25383 पर है। वहीं पहला बेस 25037-24957 (20/50DEMA) पर है जबकि बड़ा बेस 24793/24838-24888 पर है।

कल रजिस्टेंस-1 से रिवर्सल आया, लेकिन एक्सपायरी बेस को तोड़ा है। FII ने इंडेक्स में लगातार दूसरे दिन बिकवाली की, नेट शॉर्ट 1.94 Lk पर रहा। कल दिन में 10DEMA तोड़ा, 25200-25500 पर कॉल राइटर्स जमे। ऑप्शन चेन में 25000 पर सिर्फ पुट राइटर्स, बेस-1 अहम स्तर होगा (20-50DEMA) भी यहीं पर होगा।


शुरुआत में रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच रेंज, बेस-1 पर 20DEMA पर है। शुरुआत में रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच रेंज पर ही फोकस करें। अगर रजिस्टेंस-1(25229) पार किया तो ऊपर 25289/25330 संभव है। अगर बेस-1 टूटा तो बड़ी गिरावट संभव, फिर शॉर्ट के मौके मिलेंगे। अगर बेस-1 टूटा तो मीडियम टर्म एवरेज (बेस-2) टेस्ट कर सकता है।

बैंक निफ्टी पर राय

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 56621-56761 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 56910-57040 पर है। वहीं पहला बेस 56110-56267पर है जबकि बड़ा बेस 55840-56010 पर है।

कल गिरावट रही, बेस-1 तोड़ा (खरीदारी का जोन), फिर रिवर्सल आया।

57000 बड़ा कॉल राइटर्स का जोन, अब नीचे 56500 पर आ रहा है। 56000 पर पुट राइटर्स जमे और इस जोन में 10DEMA भी है। 56700-800-57000 बड़ा सप्लाई जोन, 56300-200 पर खरीदारी दिखी। बेस-1 की ओर गिरावट मिलेगी या नहीं यह कहना अभी मुश्किल है।

56267 (बेस-1 जोन) पर सबसे बेहतर खरीदारी का ट्रेड मिलेगा। अगर रजिस्टेंस-1 पार नहीं होगा, तो शॉर्ट सौदों के बारे में सोचे। सिर्फ 56761-800 पार करने के बाद ही ऊपर 56910-75040 संभव है। आगे तेजी के लिए 57040 को पार करना जरूरी होगा।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, बढ़त पर खुल सकते है भारतीय बाजार

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।