Get App

Nifty Strategy for Today: निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए आज अहम होंगे ये लेवल्स, इनसे हरगिज ना चूके आपकी नजर

Nifty Strategy for Today: वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल दिन का हाई रजिस्टेंस-2 (24378-441) रहा। सिर्फ बेस-1 पर गिरावट में खरीदारी कारगर रही। FIIs की तरफ से कैश में मजबूत खरीदारी, इंडेक्स भी खरीदा, शार्ट्स भी कवर किया। आज एक्सपायरी का दिन, 23400-23500-23600 पर कॉल राइटर्स का जमावड़ा रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 24, 2025 पर 8:39 AM
Nifty Strategy for Today: निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए आज अहम होंगे ये लेवल्स, इनसे हरगिज ना चूके आपकी नजर
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 55856-56087 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 56323-56489/56563 पर है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24477-24532 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24588-24629/24677

पर है। वहीं पहला बेस 24178-24232 पर है जबकि बड़ा बेस 24000/24040-24131 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल दिन का हाई रजिस्टेंस-2 (24378-441) रहा। सिर्फ बेस-1 पर गिरावट में खरीदारी कारगर रही। FIIs की तरफ से कैश में मजबूत खरीदारी, इंडेक्स भी खरीदा, शार्ट्स भी कवर किया। आज एक्सपायरी का दिन, 23400-23500-23600 पर कॉल राइटर्स का जमावड़ा रहा। 24000-24100-24200 पर पुट राइटर्स जमें, 24477-24532 और 24178-24131 के बीच ट्रेड जोन है।

उन्होंने आगे कहा कि शेयर मोमेंटम में थोड़ा बदलाव हुआ। BANKS/NBFCs से IT/FMCG/PHARMA की तरफ शिफ्ट हुआ। कल अमेरिकी बाजार में तेजी रही, बाजार को सपोर्ट मुमकिन है। पोजिशनल स्टॉपलॉस 24131-24040 पर लगाए। अगर 24532 पार कर गया तो शॉर्ट कवरिंग स्विंग में ऊपर 24588-620-677 भी दिख सकता है। पहलगाम अटैक के चलते किसी तरह के सरकारी एक्शन से 24000-24040 टूटा तो बाहर निकलें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें