Nifty Strategy for Today: सतर्क होकर करें ट्रेड, 23,461 के नीचे फिसले तो 23,258-23,352 का लेवल संभव

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल निफ्टी बैंक में बिकवाली के ट्रेड ने अच्छा काम किया, आखिरी बेस तक टूटा है। बिकवाली के लिए FIIs के टार्गेट पर बैंक, ज्यादातर बैंक 200DEMA के नीचे फिसला। 49500-50000-50500 जोन पर कॉल राइटिंग, हम काफी oversold लेकिन 50 WEMA के नीचे है

अपडेटेड Jan 10, 2025 पर 8:28 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी कल टूटा, बिकवाली के ट्रेड ने अच्था काम किया, दिन के निचले स्तरों पर बंद हुआ।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23697-23749 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस23811-23866 (20 DEMA)/23903 पर है। वहीं पहला बेस 23352-23461 पर है जबकि बड़ा बेस 23167-23188-23258 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी कल टूटा, बिकवाली के ट्रेड ने अच्था काम किया, दिन के निचले स्तरों पर बंद हुआ। FIIs की बिकवाली और बढ़ी, 200 DEMA के नीचे और बेच रहे हैं। FIIs के नेट शॉर्ट अब 2.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट है। FIIs के टार्गेट पर बैंकों की हालत खराब, HDFC बैंक, ICICI बैंक, SBI रहा। TCS के नतीजों को बाजार कैसे लेगा कहना मुश्किल लेकिन शेयर की प्लेसमेंट निगेटिव है।

उन्होंने आगे कहा कि 23600-23700-23800 जोन पर कॉल राइटिंग, 23500 और फिर 23200 पर पुट राइटिंग दिखा। आज का अहम स्तर 23697-23749, पार निकला तो 23811-23866 जोन मिलेगा। पहले रजिस्टेंस के नीचे हर पुलबैक में बेचें। 23461 के नीचे फिसले तो 23258-23352 संभव है। सतर्क होकर ट्रेड करें, आज शुक्रवार है। निफ्टी का 50 WEMA 23461 पर है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति


वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 49819-50097 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 50359-50440/50644 पर है। वहीं पहला बेस 48910-49113 पर है जबकि बड़ा बेस48510-48677 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल निफ्टी बैंक में बिकवाली के ट्रेड ने अच्छा काम किया, आखिरी बेस तक टूटा है। बिकवाली के लिए FIIs के टार्गेट पर बैंक, ज्यादातर बैंक 200DEMA के नीचे फिसला। 49500-50000-50500 जोन पर कॉल राइटिंग, हम काफी oversold लेकिन 50 WEMA के नीचे है। 49819-50097 (50WEMA) के नीचे काफी कमजोर है। इस oversold जोन में सतर्कता के साथ ट्रेड करें।

उन्होंने आगे कहा कि 50097 के नीचे ही पुलबैक में बेचें। पिछले कुछ दिनों से 49000 पुट में ज्यादा OI, यहां ट्रेड को जरूर चेक करें। 48910 के नीचे फिसले तो 48510 टेस्ट हो सकता है। 50097 के ऊपर ही पुलबैक संभव है।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।