Get App

Nifty आज 2 फीसदी उछला, क्या अगले हफ्ते यह 24,000 पर पहुंच जाएगा?

एनालिस्ट्स का कहना है कि निफ्टी में तेजी के लिए इसका 23,313 के लेवल के ऊपर बने रहना जरूरी है। बजाज ब्रोकिंग के एनालिस्ट्स का मानना है कि निफ्टी के 23,313 से ऊपर बने रहने पर ट्रेंड पॉजिटिव रहेगा। इससे इसके पहले 23,800 और फिर 24,000 तक जाने का रास्ता खुल जाएगा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 12, 2026 पर 6:37 PM
Nifty आज 2 फीसदी उछला, क्या अगले हफ्ते यह 24,000 पर पहुंच जाएगा?
12 जून को आई तेजी में अमेरिका-ईरान से जुड़ी खबर का बड़ा हाथ है।

शेयर बाजारों में 12 जून को शानदार तेजी दिखी। दोनों ही प्रमुख सूचकांकों निफ्टी और सेंसेक्स को पंख लग गए। इसके साथ ही बाजार में जारी कमजोरी के ट्रेंड पर ब्रेक लग गया। बाजार के प्रमुख सूचकांकों में कारोबार के अंतिम घंटे में जबर्दस्त तेजी आई।

निफ्टी के लिए अगला टारगेट 24000

Nifty कारोबार के अंत में 1.99 फीसदी यानी 461 अंक चढ़कर 23,622 पर क्लोज हुआ। एक समय तो यह 483 अंक के उछाल के साथ 23,645 अंक तक पहुंच गया था। सेंसेक्स 1,695 अंक के उछाल के साथ 75,500 के पार हो गया। सवाल है कि क्या अगले हफ्ते शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी रहेगा और निफ्टी 24,000 के लेवल तक पहुंच जाएगा?

निफ्टी पहले 23,800 की तरफ बढ़ेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें