Nifty trade setup: पिछले हफ्ते के भारी बिकवाली और टैरिफ को लेकर जारी चिंताओं के बाद इस हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए राहत लेकर आई। गिफ्ट निफ्टी से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते सोमवार को बाजार मजबूती के साथ खुला। निफ्टी 50 इंडेक्स में पूरे दिन कमजोरी के कोई खास संकेत नहीं दिखे। अंत में निफ्टी 157 अंकों की तेजी के साथ 24,722 पर बंद हुआ।
