Nifty trade Setup: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 11 अगस्त को निफ्टी 50 ने शुक्रवार की गिरावट से उबरते हुए मजबूत वापसी की। कारोबार के दौरान निफ्टी लगभग 200 अंक चढ़ा और अंत में 221 अंकों की तेजी के साथ 24,585 पर बंद हुआ। मजबूत शुरुआत के बाद बाजार ने पूरे सत्र में अपनी स्थिति बनाए रखी। बीच-बीच में आई गिरावट पर तेज खरीदारी देखने को मिली, जिससे बुलिश सेंटिमेंट और मजबूत हुआ।
