Get App

Nifty trading plan : निफ्टी अब फ्री फॉल की हालत में, ये बाजार बिलकुल भी ट्रेड करने लायक नहीं - अनुज सिंघल

Market trend: डिफेंस, कैपिटल गुड्स और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। लेकिन चुनिंदा फार्मा और हेल्थ केयर शेयरों में खरीदारी है। साढ़े तीन परसेंट से ज्यादा तेजी के साथ ल्यूपिन और फोर्टिस वायदा के टॉप गेनर बने हैं। अदानी ग्रुप शेयरों में आज जोरदार बिकवाली देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2025 पर 3:28 PM
Nifty trading plan : निफ्टी अब फ्री फॉल की हालत में, ये बाजार बिलकुल भी ट्रेड करने लायक नहीं - अनुज सिंघल
अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए 54,800 पर पहला सपोर्ट और इसके नीचे 54,500 पर अगला बड़ा सपोर्ट है

Trading plan : भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ से मार्केट का मूड बिगड़ गया है। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट गिरकर 24400 के नीचे फिसल गया है। RIL, ICICI BANK, भारती और इन्फोसिस ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी 300 प्वाइंट से ज्यादा गिरा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में जोरदार बिकवाली है। ट्रंप को PM मोदी का करारा जवाब मिला है। पीएम ने कहा है कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। इसके लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। उन्होंने किसान, मछुआरों और पशुपालकों को देश की नींव बताया है।

डिफेंस, कैपिटल गुड्स और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। लेकिन चुनिंदा फार्मा और हेल्थ केयर शेयरों में खरीदारी है। साढ़े तीन परसेंट से ज्यादा तेजी के साथ ल्यूपिन और फोर्टिस वायदा के टॉप गेनर बने हैं। अदानी ग्रुप शेयरों में आज जोरदार बिकवाली देखने को मिली है।

अदानी एंटप्राइजेज, अदानी ग्रीन, अदानी पोर्ट 4 से 5 फीसदी तक टूटे हैं। ग्रुप के दूसरे शेयरों में भी दबाव है। बेहतर नतीजों और मैनेजमेंट की पॉजिटिव कमेंट्री से हीरो मोटो टॉप गियर में है। शेयर करीब तीन फीसदी चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना है। वहीं कमजोर Q1 नतीजों से BHEL 7 फीसदी टूट गया है।

ऐसे में बाजार की आज की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग ऑडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी सीरीज का निचला स्तर तोड़ने के बाद 200 प्वाइंट और फिसला है। इसके लिए अब अगला अहम सपोर्ट 200 DMA यानी 24,100 पर है। PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया से तनाव बढ़ने के संकेत हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी दिखी है। बुलिश कॉनकॉल के बाद हीरो मोटो में उछाल देखने को मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें