Get App

निफ्टी इसी कैलेंडर ईयर में 18600 के पिछले हाई को करेगा पार: एंजेल वन के समीत चव्हाण

Hot Stocks:हाल के दिनों की तेजी के बाद बैंक निफ्टी अब अगली तेजी के लिए सुस्ताता नजर आ रहा है। जल्द ही हमें बैंकिंग शेयरों में एक बार फिर से जोरदार खरीदारी होती नजर आ सकती है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 07, 2022 पर 11:46 AM
निफ्टी इसी कैलेंडर ईयर में 18600 के पिछले हाई को करेगा पार: एंजेल वन के समीत चव्हाण
बाजार में इस हफ्ते अगर कोई गिरावट आती है तो नई पोजिशन लेने का अच्छा मौका होगा। ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वह आशावादी नजरिए के साथ बाजार में कारोबार करें

SAMEET CHAVAN-Angel One

Hot Stocks: 31 अक्टूबर को शुरू हुए हफ्ते में बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की थी। 17800 पर स्थित बाधा को पार करते हुए बाजार इसके ऊपर खुलता नजर आया था लेकिन शुरुआती तेजी के बाद निफ्टी कंसोलिडेशन मोड में चला गया और 18000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से आंखमिचौली करता रहा। हफ्ते के अंतिम दौर में कुछ हैवी वेट्स में आई खरीदारी के चलते निफ्टी अंतत: 18000 के लेवल को पार करने में कामयाब रहा। पिछले हफ्ते के दौरान निफ्टी 18115 के सितंबर हाई को भी पार करता दिखा। लेकिन उसके बाद बाजार में कोई बड़ी तेजी नहीं आई और ये 18200 के ऊपर जाने में कामयाब नहीं रहा। लेकिन पिछले हफ्ते बाजार 18000 के स्तर को बचाए रखने में कामयाब रहा और साप्ताहिक आधार पर बढ़त के साथ बंदी की।

पिछले शुक्रवार को बाजार 18100 के ऊपर बंद हुआ था। यह इस बात का संकेत है कि हमारे बाजारों में कितनी अच्छी मजबूती बनी हुई है। हम निश्चित तौर पर कह सकते हैं कि बुल्स घरेलू बाजार पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं और जल्द ही बाजार हमें रिकॉर्ड हाई पर जाता नजर आ सकता है।

अगर ग्लोबल बाजार में कोई बड़ी उठापटक नहीं होती तो निफ्टी 18250 –18350 और फिर इसी कैलेंडर ईयर में 18600 के पिछले हाई की तरफ जाता नजर आ सकता है। निफ्टी के लिए 18000 पर पहला सपोर्ट है। फिर उसके बाद 17900 पर दूसरा बड़ा सपोर्ट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें