उतार-चढ़ाव के बाद आखिरी कारोबारी में आई खरीदारी के दम पर 4 नवंबर को सेंसेक्स-निफ्टी दो दिनों की गिरावट से उबर कर हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते निवेशक और ट्रेडर दोनों खरीदारी करते दिखे। सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 60950 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 60 अंकों की बढ़त लेकर 18117 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक अच्छा बुलिश कैंडल भी बनाया जो आगे तेजी कायम रहने को संकेत है। हालांकि ब्रॉडर मार्केट का रुझान मिलाजुला रहा। निफ्टी मिडकैप 0.25 की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 0.4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था। बाजार की वोलैटिलिटी में भी कुछ गिरावट आई थी। India VIX 1.8 फीसदी घटकर 15.66 पर आता दिखा था जो बुल्स के लिए एक अच्छा संकेत है। मार्केट ब्रेड्थ बुल्स के फेवर में रहा था क्योंकि 863 गिरने वाले शेयरों पर 1110 बढ़ने वाले शेयर देखने को मिले थे।
शुक्रवार को अमारा राजा (Amara Raja),सन फार्मा एडवांस (Sun Pharma Advanced Research) और पॉली मेडीक्योर (Poly Medicure) में जोरदार ऐक्शन देखने को मिला था। Amara Raja Batteries 10 फीसदी की तेजी के साथ 569.4 के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह सन फार्मा एडवांस 6 फीसदी की बढ़त के साथ 260.75 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि पॉली मेडीकेयर 5 फीसदी बढ़कर 952.5 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।
आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है आनंद राठी के जिगर एस पटेल की राय
Amara Raja Batteries:इस स्टॉक में अभी भी तेजी के ट्रेंड कायम है। वर्तमान लेवल पर इस स्टॉक में छोटी-छोटी किश्त में खरीदारी करें। वहीं, 530-540 रुपए का लेवल मिलने पर और खरीदारी करें। इस स्टॉक में 650 रुपए का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। 510 रुपए का स्टॉप लॉस जरूर लगाएं।
Sun Pharma Advanced:इस स्टॉक में भी तेजी कायम है। मंथली RSI ने 45 रुपए के करीब डबल बॉटम बना लिया है। वर्तमान लेवल पर इस शेयर में खरीदारी की जा सकती है। आगे इस स्टॉक 320 रुपए का टारगेट मिल सकता है। 230 रुपए पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Poly Medicure:वीकली और डेली दोनों चार्टो पर इस स्टॉक में तेजी के संकेत कायम है। वर्तमान लेवल पर भी इस स्टॉक में छोटी किस्त में खरीदारी करें। आगे इस शेयर में हमें 1,080 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। वहीं नीचे की तरफ इसको 890 रुपये पर अच्छा सपोर्ट नजर आ रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।