Shilpa Rout-Derivatives Lead Analyst-Prabhudas Lilladher
Shilpa Rout-Derivatives Lead Analyst-Prabhudas Lilladher
Option strategy: तमाम बड़े इवेंट्स के बीच भारतीय बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। हमारे बाजार में बुल्स का जोश देखने लायक है। बाजार में हर गिरावट पर खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी के वीकली ऑप्शन चेन से साफ होता है कि 18000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली है। इस स्ट्राइक पर 1.5 लाख से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं। अब ये एक मजबूत सुरक्षा दीवार बन गया है। 19000 की स्ट्राइक प्राइस पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स नजर आ रहे हैं। इस स्ट्राइक प्राइस पर 1 लाख से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट हुए हैं। इसके बाद दूसरे इमीडिएट स्ट्राइक पर भी बड़ी मात्रा में कॉल राइटिंग देखने को मिली है। ये इस बात का संकेत है कि निफ्टी में वर्तमान स्तर से और तेजी आ सकती है।
पुल कॉल रेशियो 1.5 पर नजर आ रहा है। जो बुल्स के लिए अच्छा माहौल बना रहा है। इससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि निफ्टी एक बार फिर से हमें नया हाई लगाते नजर आ सकता है। वीकली एक्सपायरी पर बैंक निफ्टी में 41000 के स्ट्राइक पर कुछ पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर हमें 70000 कॉन्ट्रैक्ट देखने को मिले। इसके बाद 40500 की स्ट्राइक पर कुछ पुट राइटिंग देखने को मिली है। ये इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि निफ्टी में सीमित गिरावट भी देखने को मिल सकती है।
41500 पर कॉल राइटर देखने को मिले हैं। इस स्ट्राइक पर एक लाख से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट हुए हैं। इसके बाद 45500 की स्ट्राइक पर 90000 कॉन्ट्रैरक्ट देखने को मिले हैं। जो इस बात का संकेत है कि बैंक निफ्टी भी हमें जल्द ही नए हाई लगाता नजर आ सकता है।
FII ने कैश सेगमेंट में अच्छी खरीदारी की है। हालांकि डेरिवेटिव्स में उनका रुझान इंडेक्स ऑप्शंस की तरफ ज्यादा है जो इस बात का संकेत है कि बाजार में सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। इसके साथ ही आगे हमें तमाम ग्लोबल और डोमेस्टिक इवेंट होते नजर आएंगे। ऐसे में FII अपनी पोजीशन हल्की रखते हुए हेजिंग की रणनीति अपना रहे हैं।
वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स भी नरम पड़ा है। ये बुल्स के लिए अच्छा संकेत है। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में कमोडिटी मार्केट में अच्छी तेजी देखने को मिली जो हमारे बाजार में इस हफ्ते तेजी के सेंटीमेंट के लिए बूस्टर का काम कर सकता है।
सेक्टर अपडेट
साप्ताहिक आधार पर देखें तो अलग-अलग सेक्टरों का रुझान मिला जुला रहा है। बैंकिंग, फाइनेंशिल, रियलिटी और मेटल आउट परफॉर्म करते नजर आए हैं।
स्टॉक अपडेट
Amaraja Batteries, State Bank of India, Exide Industries, City Union Bank, Reliance Industries, Adani group stocks, Steel Authority of India और Tata Steel में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है। वहीं, दूसरी तरफ फार्मा और ऑटो सेक्टर के TVS Motor, Hero MotoCorp, Cipla और Syngene International जैसे स्टॉक्स में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला है।
ऑप्शन स्ट्रैटजी
सोमवार 7 नवंबर से शुरू होने वाले इस नए हफ्ते में सबसे बेहतर ऑप्शन स्ट्रैटजी निफ्टी में लॉन्ग स्ट्रैडल (Nifty Long Straddle) की रहेगी। लॉन्ग स्ट्रैडल रणनीति में एक ही स्ट्राइक और एक्पायरी के काल और पुट दोनों में खरीदारी की जाती है। ये रणनीति तब अपनाई जाती है जब किसी भी एक तरफा मूवमेंट की उम्मीद होती है। इस मूव से किसी एक साइड के प्रीमियम पर हाई गेन मिल सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए वीकली एक्सपायरी पर Nifty 18100 कॉल और 18100 की ही पुट की खरीद करें।
वीकली एक्सपायरी पर निफ्टी 18100 CE (कॉल) और 18100PE (पुट) खरीदें। अगर 17900-18300 के स्तर के बीच एक्सपायरी होती है तो अधिकतम नुकसान होगा। वहीं, इस रेंज के दोनों तरफ मूव होने पर फायदा दिखना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही जैसे-जैसे मोमेंटम बढ़ेगा मुनाफा भी बढ़ता जाएगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।