Share market:आज बाजार का सेटअप कैसा है और कहां नजर आ रहे हैं कमाई के मौके इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी जल्द ही नया शिखर बनाते नजर आ सकते हैं। नए हाई के लिए निफ्टी बैंक को आज SBI से ताकत मिलेगी। RIL में खरीदारी से निफ्टी भी जल्द नया हाई बनाएगा। डॉलर इंडेक्स फिसला है और FIIs की खरीदारी जारी है। भारत में 25-50 अरब डॉलर का FII+FDI फ्लो आ सकता है। इस समय भारत में निवेश नहीं करना ही सबसे बड़ा रिस्क है।
आज कैसा है ग्लोबल सेटअप इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि दुनिया में भारत का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन है। जब तक US नहीं टूटेगा तब तक ग्लोबल संकेतों से चिंता नहीं है। भारत के लिए सिर्फ क्रूड की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय हैं। ब्रेंट 100 डॉलर के पार निकला तो थोड़ी दिक्कत बढ़ेगी।
निफ्टी पर आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का बेस बढ़कर अब 18063 पर आ गया है। 18237 पर निफ्टी का पहला रजिस्टेंस है। शुक्रवार के लॉन्ग सौदों पर 18237 पर मुनाफावसूली करें। पोजीशनल लॉन्ग सौदों पर 18063 का स्टॉप-लॉस रखें
18237 के ऊपर 18288 के स्तर पर नजर रखें। RIL में अब जबरदस्त मजबूती देखने को मिलेगी। बैंक निफ्टी और RIL की जोड़ी जोरदार है। बाजार की कल 8 नवंबर को छुट्टी है। ऐसे में 3 बजे की चाल पर नजर होगी।
निफ्टी बैंक पर रणनीति की बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि फाइनेंशियल निफ्टी की एक्सपायरी आज है। निफ्टी बैंक को नए शिखर पर अब SBI लेकर जाएगा। 41650 पर निफ्टी बैंक का पहला रजिस्टेंस है। 41650 पर ट्रेडर्स मुनाफावसूली करें। 41650 के ऊपर अगला रजिस्टेंस ऑल टाइम हाई पर है। बता दें कि 41840 बैंक निफ्टी का रिकॉर्ड हाई है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)