Stock market: सेंसेक्स-निफ्टी में आज कैसे हो सकती है कमाई, कौन से लेवल हैं अहम-जानें एक्सपर्ट की राय

Stock market: बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 41570-41690 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 41840-42010 पर है

अपडेटेड Nov 07, 2022 पर 7:52 AM
Story continues below Advertisement
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 18261-18326 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 18388-18410/454 पर है

Stock market: ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया की मजबूत शुरुआत देखने को मिली है। SGX NIFTY भी करीब 0.50 फीसदी ऊपर दिख रहा है। लेकिन इस हफ्ते रिटेल महंगाई दर के आकंड़े और कांग्रेस के मिडटर्म चुनाव से पहले US FUTURES दबाव में दिख रहा है। हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो 4 नवंबर को बाजार में दो दिनों की गिरावट के बाद फिर से तेजी आती दिखी थी। निफ्टी पिछले कारोबारी दिन 18100 के ऊपर बंद हुआ था। Sensex 114 अंकों की तेजी के साथ 60950 को स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 65 अंकों की तेजी लेकर 18117 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने 17900-18000 के आसपास सपोर्ट लेते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था। ऐसे में आज इंडेक्स में क्या हो कमाई की रणनीति, आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

निफ्टी पर रणनीति


निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 18261-18326 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 18388-18410/454 पर है। इसका पहला बेस 18181-18139 पर और दूसरा बड़ा बेस 18090-18050 पर है।

शुक्रवार को लॉन्ग कैरी करने की राय दी थी। डाओ जोंस 200 DEMA के ऊपर बंद हुआ है। संस्थागत आंकड़े काफी अच्छे हैं। 18200-300 और उसके बाद 18500 पर कॉल राइटर्स हैं। लॉन्ग रहें और पहले बेस के ऊपर तक गिरावट में खरीदें। ओपनिंग के बाद रिस्क और रिवॉर्ड के आधार पर नए खरीदारी का फैसला लेंगे। नई खरीदारी दूसरे रेजिस्टेंस जोन से दूर करने की कोशिश करें। SBI के अच्छे नतीजे और RIL में फंसे कॉल राइटर्स तेजी बढ़ाएंगे।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 41570-41690 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 41840-42010 पर है। वहीं, इसके लिए पहला बेस 41210-41040 पर और दूसरा बड़ा बेस 40810-40670 पर है। शुक्रवार को लॉन्ग कैरी करने और गिरावट पर खरीदारी की राय दी थी। SBI के अच्छे नतीजों से मोमेंटम बढ़ सकता है। 41590 के ऊपर 41840 (ऑल टाइम हाई) और 42000 का स्तर अहम है। 42000 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। बैंक निफ्टी के ओपनिंग जोन को लेकर श्योर नहीं हैं। 41500 के नीचे नहीं फिसला तो और तेजी संभव है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।