Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

अपडेटेड Nov 07, 2022 पर 7:06 AM
Story continues below Advertisement
4 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1436.25 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 548.59 करोड़ रुपए की बिकवाली की

अच्छे ग्लोबल संकेतों और वोलैटिलिटी में कमी आने को साथ ही 4 नवंबर को बाजार में दो दिनों की गिरावट के बाद फिर से तेजी आती दिखी थी। निफ्टी पिछले कारोबारी दिन 18100 के ऊपर बंद हुआ था। Sensex 114 अंकों की तेजी के साथ 60950 को स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 65 अंकों की तेजी लेकर 18117 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने 17900-18000 के आसपास सपोर्ट लेते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर एक अच्छा पॉजिटिव कैंडल बनता दिखा है। ये बाजार में कंसोलीडेशन के बाद तेजी की कोशिश का संकेत है। डेली चार्ट पर छोटे आकार के हायर टॉप और हायर बॉटम जैसे पॉजिटिव चार्ट पैटर्न भी कायम दिख रहे हैं। अब गुरुवार के 17959 के लो को इस क्रम का नया हायर बॉटम माना जा सकता है। नागराज शेट्टी का ये भी मानना है कि निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म ट्रेंड तेजी का है। निफ्टी हमें 18100-18200 की बाधा को तोड़ कर आगे बढ़ता दिख सकता है। नियर टर्म में निफ्टी में 18500-18600 का लेवल मुमकिन है। निफ्टी के लिए 17950 पर पहला सपोर्ट है।

शुक्रवार को ब्रॉडर मार्केट में मिला-जुला रुझान देखने को मिला था। Nifty Midcap 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। वहीं, स्मॉलकैप 0.4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था। बाजार की वोलैटिलिटी में भी कुछ गिरावट आई थी। India VIX 1.8 फीसदी घटकर 15.66 पर आता दिखा था जो बुल्स के लिए एक अच्छा संकेत है।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Reliance 50 करोड़ यूरो में मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया का करेगी अधिग्रहण, पक्का हुआ सौदा

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18045 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 18017 और 17972 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18135 फिर 18163 और 18208 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41097 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 40988 और 40810 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41453 फिर 41563 और 41740 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 23.13 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो नवंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 19500 पर सबसे ज्यादा 23.01 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 19000 और 18500 की स्ट्राइक पर 20 लाख से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

18100 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 5.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18000 पर भी 3.66 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 19000 और फिर 17700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 36.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो नवंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18000 पर सबसे ज्यादा 29.37 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17500 की स्ट्राइक पर 23.76 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

18000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 5.83 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17000 पर भी 4.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 18100 पर 2.57 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

16900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16500 और फिर 16800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Max Financial Services, Kotak Mahindra Bank, Larsen & Toubro, Hindustan Unilever और Samvardhana Motherson International के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

4 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1436.25 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 548.59 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

7 नवंबर को NSE पर 1 स्टॉक LIC Housing Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

64 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 64 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Bajaj Finserv, Coal India, Amara Raja Batteries, Honeywell Automation और ABB India के नाम शामिल हैं।

33 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 33 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Syngene International, M&M Financial Services, Abbott India, Granules India और Persistent Systems के नाम शामिल हैं।

65 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Aditya Birla Fashion and Retail, Hero MotoCorp, Bandhan Bank, SRF और SBI Card के नाम शामिल हैं।

33 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें UPL, LIC Housing Finance, UltraTech Cement, Torrent Power और Rain Industries के नाम शामिल हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।