Nikita Papers IPO Listing: कागज और कागज से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाने वाली निकिता पेपर्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में भारी डिस्काउंट पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी मिला-जुला रिस्पांस मिला था और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा तो पूरा भर भी नहीं पाया था। आईपीओ के तहत 104 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 90.00 रुपये पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी ही 13.46 फीसदी घट गई। डिस्काउंट लिस्टिंग के बाद और झटका तब लगा, जब शेयर टूटकर 85.50 रुपये (Nikita Papers Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गए। रिकवर होकर यह 92.50 रुपये तक पहुंचा था। हालांकि फिर टूटकर यह 89.50 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 13.94 फीसदी घाटे में हैं।
