Get App

निलेश शाह ने कहा-2026 में स्मॉलकैप के मुकाबले मिडकैप और लार्जकैप का प्रदर्शन बेहतर रहेगा

कोटक एएमसी के एमडी निलेश शाह ने कहा कि 2026 में रिफॉर्म्स पर सरकार का फोकस जारी रहेगा। सरकार ऐसे रिफॉर्म्स कर रही है, जिससे पैसे कंज्यूमर्स की जेब में जाए। इससे डिमांड बढ़ेगी। इससे ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। पहले ग्रोथ 5-7 फीसदी के बीच होती थी। रिफॉर्म्स के बाद यह बढ़कर 6-8 फीसदी हो गई है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 8:27 PM
निलेश शाह ने कहा-2026 में स्मॉलकैप के मुकाबले मिडकैप और लार्जकैप का प्रदर्शन बेहतर रहेगा
निलेश शाह ने कहा कि सोने को लेकर आउटलुक पॉजिटिव लगता है, क्योंकि दुनिया में कई देशों के केंद्रीय बैंक गोल्ड खरीद रहे हैं।

कोटक एएमसी के एमडी निलेश शाह का मानना है कि यूनियन बजट 2026 में सरकार का फोकस अपनी वित्तीय स्थिति को ठीक करने पर बना रहेगा। बजट में एसेट मॉनेटाइजेशन और विनिवेश पर भी जोर होगा। शाह ने मनीकंट्रोल की श्वेता पुंज के साथ बातचीत में इनवेस्टमेंट और स्टॉक मार्केट्स सहित कई मसलों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने इंडियन मार्केट में विदेशी फंडों की बिकवाली की वजह भी बताई। शाह पीएम इकोनॉमिक एडवायजरी काउंसिल के मेंबर भी हैं।

सरकार का रिफॉर्म्स अगले साल जारी रहेगा

उन्होंने कहा कि 2026 में रिफॉर्म्स पर सरकार का फोकस जारी रहेगा। सरकार ऐसे रिफॉर्म्स कर रही है, जिससे पैसे कंज्यूमर्स की जेब में जाए। इससे डिमांड बढ़ेगी। इससे ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। पहले ग्रोथ 5-7 फीसदी के बीच होती थी। रिफॉर्म्स के बाद यह बढ़कर 6-8 फीसदी हो गई है। उन्होंने कहा कि बजट में सरकार का फोकस अपनी वित्तीय स्थिति को ठीक करने पर होगा। सरकार कर्ज और जीडीपी रेशियो को 56 फीसदी से घटाकर 50 फीसदी पर लाना चाहती है।

यूनियन बजट में विनिवेश पर होगा फोकस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें