Stock Market Strategy: स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए सबसे पहली समस्या तो यही आती है कि कौन से शेयर या किस सेक्टर-थीम के शेयर में पैसे लगाएं। एनविजन कैपिटल (Envision Capital) के एमडी और सीईओ नीलेश शाह को अगले दशक में ई-कॉमर्स और फिनटेक जैसे टेक आधारित बिजनेसेज में ग्रोथ का शानदार मौका दिख रहा है। उन्होंने इशारा दिया कि हर 5 से 10 साल में प्राइवेट बैंकों और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज (NBFCs) से मार्केट लीडरशिप पीएसयू बैंकों की तरफ शिफ्ट होती है।
नीलेश का मानना है कि अगले 5-10 दस साल फिनटेक कंपनियों के हैं। नीलेश शाह आईटी सेक्टर को लेकर पॉजिटिव नहीं दिख रहे हैं। वहीं बजट को लेकर उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है तो यह देखना है कि सरकार की नीतियां जारी रहती है या नहीं।
एनविजन कैपिटल के सीएमडी इसके अलावा नीलेश के मुताबिक अगला 5-10 साल फिनटेक कंपनियों का है। वह फाइनेंशियल में तेजी के आसार दिख रहे हैं और इसमें सिर्फ फिनेटक ही नहीं बल्कि बैंकों या कुछ इंश्योरेंस कंपनियों के अलावा कुछ एसेट मैनेजमेंट कंपनियों, डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए भी काफी स्पेस बन रहा है। उनका मानना है कि ये कारोबार अगले 10 साल में सालाना 25-30 फीसदी की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ेंगे। आईटी सेक्टर को लेकर उनका मानना है कि अच्छे दिन जा चुके हैं। जून 2024 तिमाही बेशक उम्मीद से अधिक बेहतर रही हो, उन्हें मजबूत नहीं कहा जा सकता है। नीलेश का कहना है कि आईटी सेक्टर में लॉन्ग टर्म के लिए दांव लगाना सही ना दिख रहा है। बजट को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें यह देखना अहम रहेगा कि सरकार अपनी नीति जारी रखती है या नहीं। हालांकि उनका यह भी मानना है कि बजट में इंफ्रा और सोशल स्पेंडिंग पर जोर रहेगा।
अब घरेलू स्टॉक मार्केट की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले यानी 19 जुलाई का बिकवाली का भारी दबाव था और दिन के आखिरी में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) भारी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि इंट्रा-डे में दोनों ही रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। शुक्रवार को सेंसेक्स 81,587.76 और निफ्टी 24,854.80 पर बंद हुआ था।