Market Valuation of Top Companies: भारी बिकवाली का असर, सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का m-cap ₹4.74 लाख करोड़ घटा

Top 10 Companies' Market Valuation: रुख के उलट इंफोसिस का मार्केट कैप 4,629.64 करोड़ रुपये बढ़कर 7,96,527.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। HDFC Bank का मार्केट कैप 72,919.58 करोड़ रुपये घट गया

अपडेटेड Oct 06, 2024 पर 10:43 AM
Story continues below Advertisement
बीते सप्ताह BSE Sensex 3,883.4 अंक नीचे आया।

सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे ज्यादा वैल्यूएबल कंपनियों में से 9 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 4,74,906.18 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC Bank को हुआ। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और विदेशी कोषों की ओर से लगातार निकासी से बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3,883.4 अंक या 4.53 प्रतिशत नीचे आया।

गुजरे सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,88,479.36 करोड़ रुपये घटकर 18,76,718.24 करोड़ रुपये पर आ गया। HDFC Bank का मार्केट कैप 72,919.58 करोड़ रुपये घटकर 12,64,267.35 करोड़ रुपये रहा।

और 6 कंपनियों को कितना नुकसान


इसी तरह भारती एयरटेल का मार्केट कैप 53,800.31 करोड़ रुपये घटकर 9,34,104.32 करोड़ रुपये, ICICI Bank का 47,461.13 करोड़ रुपये घटकर 8,73,059.59 करोड़ रुपये, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का 33,490.86 करोड़ रुपये घटकर 6,14,125.65 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 27,525.46 करोड़ रुपये घटकर 6,69,363.31 करोड़ रुपये, ITC का 24,139.66 करोड़ रुपये घटकर 6,29,695.06 करोड़ रुपये, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का 21,690.43 करोड़ रुपये घटकर 15,37,361.57 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मार्केट कैप 5,399.39 करोड़ रुपये घटकर 7,10,934.59 करोड़ रुपये पर आ गया।

IREDA का शेयर लिस्टिंग से अब तक 343% मजबूत, इस तारीख को आएंगे Q2 नतीजे

केवल इंफोसिस का मार्केट कैप बढ़ा

हालांकि, इस रुख के उलट इंफोसिस का मार्केट कैप 4,629.64 करोड़ रुपये बढ़कर 7,96,527.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: TCS,HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, इंफोसिस, SBI, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC और LIC का स्थान रहा।

7 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में शेयर बाजार में 6 कंपनियां लिस्ट होने जा रही हैं। 7 अक्टूबर को NSE SME पर Saj Hotels और HVAX Technologies के शेयर लिस्ट होंगे। 8 अक्टूबर को BSE SME पर Subam Papers और Paramount Dye Tec की लिस्टिंग होगी। 9 अक्टूबर को BSE SME पर NeoPolitan Pizza and Foods के शेयर लिस्ट होंगे। 11 अक्टूबर को BSE SME पर Khyati Global Ventures के शेयर शुरुआत करेंगे।

Dev Accelerator अपने IPO से जुटाएगी ₹125 करोड़, SEBI को जमा किया ड्राफ्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।