Get App

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा-IDBI Bank में विनिवेश का प्रोसेस जारी रहेगा, शेयर 8% तक उछले

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 24 अप्रैल को कहा कि IDBI Bank में सरकार की हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया में हो रही देर के बारे में पहले बताया गया है। उन्होंने कहा कि आईडीबीआई बैंक में विनिवेश की प्रक्रिया जारी रहेगी। इससे बैंक के शेयर 8 फीसदी तक उछल गए

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 24, 2026 पर 3:06 PM
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा-IDBI Bank में विनिवेश का प्रोसेस जारी रहेगा, शेयर 8% तक उछले
सरकार आईडीबीआई बैंक में अपनी 30.48 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहती है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 24 अप्रैल को कहा कि आईडीबीआई बैंक विनिवेश की प्रक्रिया जारी रहेगी। इससे बैंक के शेयरों में उछाल आया। शेयर 8 फीसदी बढ़कर एक महीने के सबसे ऊंचे स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में तेजी में कुछ हो गई। 2:20 मिनट पर बैंक का शेयर 3.24 फीसदी चढ़कर 76.12 रुपये पर चल रहा था। वित्तमंत्री ने एसबीआई के एक प्रोग्राम से इतर यह बात कही।

सरकार बेचना चाहती है 30 फीसदी हिस्सेदारी

निर्मला सीतारमण ने कहा कि IDBI Bank में सरकार की हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया में हो रही देर के बारे में पहले बताया गया है। उन्होंने कहा, "फिर भी हम (विनिवेश) आगे बढ़ेंगे।" सरकार आईडीबीआई बैंक में अपनी 30.48 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहती है। LIC आईडीबीआई बैंक में अपनी 30.24 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। वित्तमंत्री के इस बयान के बाद आईडीबीआई बैंक के शेयरों में तेजी आई। बैंक के करीब 36 करोड़ शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जो 23 अप्रैल को इस समय तक की ट्रेडिंग के मुकाबले 14 गुना है।

पीएसयू बैंकों के कंसॉलिडेशन पर विचार करेगी कमेटी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें