ऑटोमेकर निसान मोटर (Nissan Motor) ने देश भर में अपने बिक्री और सेवा कर्मियों के कौशल (skills) को बढ़ाने के लिए तमिलनाडु में अपने कारखाने में अपने पहले अत्याधुनिक राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र, निसान एकेडमी का उद्घाटन किया। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार 6 दिसंबर को ये जानकारी दी। चेन्नई के पास ओरागडम में रेनॉल्ट निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्लांट में स्थित यह सुविधा 10,500 वर्ग फुट में फैली हुई है। इसे निसान मोटर इंडिया की डीलरशिप टीमों के लिए बिक्री, तकनीकी रखरखाव और बॉडी शॉप सेवाओं में शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
कंपनी के एक बयान के अनुसार, एकेडमी सालाना 1,000 से अधिक तकनीशियनों को प्रशिक्षित कर सकती है। बयान में कहा गया है कि यह अपने डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार करने और पूरे भारत में सेवा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने की निसान की व्यापक प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
निसान इंडिया के संचालन अध्यक्ष फ्रैंक टोरेस ने इस फैसिलिटी का उद्घाटन करते हुए कहा, "चेन्नई में निसान एकेडमडी (Nissan Academy) का उद्घाटन भारतीय ग्राहकों के लिए ग्राहक सेवा में नवाचार और उत्कृष्टता प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य हमारी डीलरशिप टीमों का विकास, बेजोड़ सेवा गुणवत्ता और ग्राहक अनुभव प्रदान करना है।"
टोरेस ने आगे कहा "यह प्रशिक्षण सुविधा ग्राहक अनुभव और संतुष्टि को बढ़ाने के हमारे चल रहे प्रयासों में हमारी मदद करेगी। निसान अपने भारतीय परिचालन, डीलरों, भागीदारों और ग्राहकों को सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम इस साल की शुरुआत में Nissan X-TRAIL और Nissan Magnite के लॉन्च के दौरान घोषित योजनाओं के साथ ट्रैक पर हैं।''
निसान एकेडमी में वाहन मरम्मत, खराबी की पहचना और एग्रीगेट ओवरहालिंग में व्यावहारिक ट्रेनिंग के लिए एक आधुनिक वर्कशॉप शामिल है। कंपनी ने कहा कि इसमें व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का समर्थन करने के लिए आधुनिक उपकरणों और संसाधनों से सुसज्जित एक अत्याधुनिक बॉडी शॉप भी है।