Get App

Q2 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा डबल, डिविडेंड का भी ऐलान; रॉकेट बना स्टॉक

Q2 Results: सरकारी कंपनी NLC India के सितंबर तिमाही के नतीजों ने निवेशकों में जोश भर दिया। मुनाफा 107% से ज्यादा बढ़ा। कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान किया और घाटमपुर में नई पावर यूनिट को मंजूरी दी। नतीजों के बाद शेयर में जोरदार तेजी आई। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 5:34 PM
Q2 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा डबल, डिविडेंड का भी ऐलान; रॉकेट बना स्टॉक
NLC India ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 15% अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

Q2 Results: सरकारी कंपनी NLC India के सितंबर तिमाही के नतीजे शानदार रहे हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट दोगुने से ज्यादा यानी करीब 107% बढ़कर ₹1,381 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹665 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

नतीजों के बाद बुधवार, 4 नवंबर को NLC India के शेयरों में करीब 9% की तेजी आई।

रेवेन्यू उछाल, ऑपरेटिंग प्रदर्शन कमजोर

NLC India का रेवेन्यू 13.3% बढ़कर ₹4,732 करोड़ रहा। पिछले साल इसी अवधि में रेवेन्यू ₹4,178 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें