Get App

NMDC Share Price: सरकारी कंपनी ने आयरन ओर की बदलीं कीमतें, शेयर 2% तक चढ़ा

NMDC Share Price: कंपनी के मुताबिक, नई कीमतें फ्री ऑन रेल ​​के आधार पर हैं। इनमें रॉयल्टी, डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन, NMEDT, सेस, फॉरेस्ट परमिट फीस, ट्रांजिट फीस, GST, एनवायरमेंटल सेस और अन्य लागू टैक्स शामिल नहीं हैं

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 10, 2026 पर 1:14 PM
NMDC Share Price: सरकारी कंपनी ने आयरन ओर की बदलीं कीमतें, शेयर 2% तक चढ़ा
NMDC में जून 2026 के आखिर तक सरकार के पास 60.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सरकारी कंपनी NMDC लिमिटेड के शेयरों में 10 अगस्त को दिन में 2 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 86.98 रुपये के हाई तक गया। कंपनी ने अपने लौह अयस्क (आयरन ओर) की कीमतों में बदलाव किया है। नई कीमतें 8 अगस्त, 2026 से लागू हो गई हैं। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजारों को बताया कि रिवीजन के तहत अब लौह अयस्क के मामले में लंप ओर (65.5%, 10-40 mm) की कीमत ₹5,250 प्रति टन कर दी गई है। फाइंस (64%, -10 mm) की कीमत ₹4,500 प्रति टन है।

NMDC इस्पात मंत्रालय के तहत आती है। इसमें जून 2026 के आखिर तक सरकार के पास 60.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। NMDC के मुताबिक, ये कीमतें FOR (फ्री ऑन रेल) ​​के आधार पर हैं। इनमें रॉयल्टी, डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF), NMEDT, सेस, फॉरेस्ट परमिट फीस, ट्रांजिट फीस, GST, एनवायरमेंटल सेस और अन्य लागू टैक्स शामिल नहीं हैं।

Raymond Realty में जबरदस्त सेलिंग, Q1 में मुनाफा घटने के बाद शेयर 10% तक फिसला

शेयर एक साल में 20 प्रतिशत चढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें