एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (NSL) और शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) के शेयरों में आज 11 जुलाई को भारी तेजी देखी गई। कारोबार के दौरान इन दोनों कंपनियों के शेयर 19 फीसदी तक उछल गए। इन कंपनियों के शेयरों में तेजी मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें बताया गया कि इन दोनों कंपनियों के निजीकरण की प्रक्रिया फिर से पटरी पर आ गई है। इसके अलावा, शिपिंग मिनिस्ट्री ने विदेशी कंपनियों पर निर्भरता कम करने की कोशिश के तहत SCI और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच एक ज्वाइंट वेंचर बनाने का प्रस्ताव रखा है। यह नई कंपनी बड़े ऑयल टैंकरों को बनाएगी। मिंट ने 11 जुलाई को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
