बाजार में बड़े करेक्शन की उम्मीद नहीं, एनबीएफसी, हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां लग रही अट्रैक्टिव- गुरमीत चड्ढा

गुरमीत चड्ढा ने आगे कहा कि फार्मा सेक्टर और एफएमसीजी सेक्टर पर अगर ब्रॉड करेक्शन आता है तो इसमें भी निवेश के मौके मिलेंगे। फेस्टिव सीजन के चलते आगे रुरल रिवकरी देखने को मिल सकती है। गुरमीत चड्ढा ने कहा कि फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर इन दोनों ही पॉकेट्स पर हमारी नजर बनी हुई है

अपडेटेड Sep 07, 2024 पर 8:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुरमीत चड्ढा ने कहा कि बाजार में बड़े करेक्शन की उम्मीद कम है। जिसके चलते हमारी रणनीति बाजार में गिरावट पर खरीदारी करने की बनी हुई है।

बाजार के आउटलुक पर सीएनबीसी-आवाज से बात करते हुए Complete Circle के मैनेजिंग पार्टनर & CIO गुरमीत चड्ढा ने कहा कि यूएस के जॉब डेटा की वजह से बाजार पर दबाव नजर आ रहा है। उनका कहना है कि बाजार की मौजूदा गिरावट बाजार में मुनाफावसूली के चलते आई है। 12-13 दिनों में बाजार ने जिस तरह की रैली दिखाई है उसके बाद बाजार में थोड़ी मुनाफावसूली आना नॉर्मल है और यह बाजार के लिए हेल्दी करेक्शन है। गुरमीत चड्ढा ने कहा कि बाजार में बड़े करेक्शन की उम्मीद कम है। जिसके चलते हमारी रणनीति बाजार में गिरावट पर खरीदारी करने की बनी हुई है।

गुरमीत चड्ढा ने कहा कि एनबीएफसी सेक्टर रीजनल वैल्यूएक्शन के साथ कामकाज करते नजर आ रहे है। बजाज हाउसिंग के आईपीओ के चलते बजाज फाइनेंस में मोमेट देखने को मिला है। बजाज फाइनेंस के साथ ही अन्य हाउसिंग कंपनियों के शेयरों में भी मोमेंटम देखने को मिली। गुरमीत चड्ढा को एनबीएफसी, हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां काफी अट्रैक्टिव लग रही है।

प्राइवेट सेक्टर बैंक पर भी रहेगी नजर


उन्होंने आगे कहा कि प्राइवेट सेक्टर बैंक में काफी दिनों से किसी तरह की तेजी नहीं आई है जिसके चलते हमारी नजर इस सेक्टर पर होगी। कुछ ट्रिगर 2 बैंक जैसे फेडरल बैंक, आरबीएल बैंक है जिनके वैल्यूएशन काफी अच्छे हुए हैं। जिसके चलते इन दोनों ही स्टॉक्स पर हमारी नजर रहेगी।

इन सेक्टर पर लगाएं दांव

गुरमीत चड्ढा ने आगे कहा कि फार्मा सेक्टर और एफएमसीजी सेक्टर पर अगर ब्रॉड करेक्शन आता है तो इसमें भी निवेश के मौके मिलेंगे। फेस्टिव सीजन के चलते आगे रुरल रिवकरी देखने को मिल सकती है। गुरमीत चड्ढा ने कहा कि फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर इन दोनों ही पॉकेट्स पर हमारी नजर बनी हुई है। डिफेंस सेक्टर में अगर करेक्शन आता है तो इसमें भी गिरावट पर खरीदारी की राय होगी।

SBI बैंक टॉप पिक्स

एसबीआई के शेयरों पर बात करते हुए गुरमीत ने कहा कि बैंक की डिपॉजिटऔर क्रेडिट ग्रोथ करीब 10-11 फीसदी के आसपास रही है। जबकि आईसीआईसीआई बैंक सहित अन्य बैंकों की डिपॉजिट और क्रेडिट ग्रोथ 15-18 फीसदी रही है। उन्होंने कहा कि एसबीआई का बड़ा लिवर YONO है। एसबीआई ऐसा बैंक जिसने अपना मार्केट शेयर अभी भी मजबूती के साथ खड़ा है। एसबीआई में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। गुरमीत ने कहा हमारी पीएसयू बैंक सेक्टर में एसबीआई टॉप पिक्स है।

Gautam Shah Stocks Picks: IT में 12-15% तक की अपसाइड मुमकिन, ये सेक्टर और स्टॉक्स मचाएंगे बाजार में धमाल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।