NOCIL Share Price: डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR) ने पांच साल तक चीन, अमेरिका और ईयू (यूरोपीय यूनियन) से सल्फेनामाइड्स एक्सीलेरेटर्स के आयात पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी (ADD) लगाई तो एनओसीआईएल के शेयर रॉकेट बन गए। 20% उछलकर यह अपर सर्किट पर पहुंच गया। यह इसके शेयरों के लिए एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते भाव अधिक नीचे आ ही नहीं पाया और फिर उछलकर यह 20% के अपर सर्किट लिमिट ₹190.70 पर पहुंचा और इसी पर बंद भी हुआ।
